{"_id":"6793c315bad701a4c809ab9a","slug":"an-employee-of-delhis-army-ordnance-depot-fell-from-a-moving-train-and-died-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129021-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिल्ली के आर्मी ऑर्डिनेंस डिपो का कर्मचारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिल्ली के आर्मी ऑर्डिनेंस डिपो का कर्मचारी, मौत
Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी सिटी और रेलवे स्टेशन के बीच वीरवार देर शाम को दिल्ली से आते समय चलती ट्रेन से गिरने की वजह से दिल्ली के आर्मी ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि भिवानी सिटी स्टेशन और रेलवे जंक्शन के मध्य चलती ट्रेन से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजवासी कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह (58) के रूप में हुई है। शमशेर दिल्ली में आर्मी ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात था। वीरवार शाम को दिल्ली से वह भिवानी आ रहा था। मृतक दो बच्चों का पिता था, उसका एक बेटा और एक बेटी है। मृतक के बेटे सोनू के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।