फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An amount of Rs 81 crore 61 lakh has been approved for the crops affected by locust in the district

Bhiwani News: जिले में टिड्डी से प्रभावित फसलों के लिए 81 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 81 crore 61 lakh has been approved for the crops affected by locust in the district
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
लोहारू/बहल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित के लिए काम कर रही है। सरकार ने टिड्डी हमले से प्रभावित फसलों की भरपाई के लिए भिवानी जिले में 81 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि मंजूर की है जो किसानों के खेतों में डाली जा रही है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सोमवार को लोहारू और बहल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सिधनवा गांव में लोगों की मांग पर फिजिबलिटी के आधार पर 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए एक या दो दिन में यूरिया के दो रेलवे रैक आएंगे उसके बाद क्षेत्र में यूरिया की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में 81 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि किसानों के खेतों में डाली जा रही है। इस राशि में लोहारू खंड के 20 करोड़ 46 लाख, बहल के लिए 12 करोड़ व तोशाम के लिए 34 करोड़ 20 लाख, सिवानी खंड के लिए 15 करोड़ रुपये टिड्डी हमले से हुए नुकसान के लिए किसानों के खाते में डाले जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत नहरी पानी से खेतों की सिंचाई करवाई जाएगी इसके लिए किसान मिकाडा के तहत अपने दस्तावेज ऑनलाइन करें। मिकाडा के तहत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के तहत 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की विकास की मांग पर कहा कि नए चुने गए प्रतिनिधि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर व भेदभाव भुलाकर गांवों के विकास कार्यों की सूची तैयार करें। गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाते हुए किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे। चैहड़ कलां गांव के किसानों की बाजरा की भावांतर भरपाई की राशि में अनियमितता की शिकायत पर एसएचओ को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। इसके लिए उन्होंने कृषि महानिदेशक हरदीप सिंह को निर्देश दिए कि इस मामले की जांच कर किसानों के साथ पूरा न्याय दिया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला पार्षद रविंद्र मंढ़ोली, सरपंच साधूराम पनिहार, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अनिल झाझड़िया, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, संदीप लाखलाण, कर्मवीर चैहड़, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, सतपाल सुधीवास, डॉ. संजय मेचू, संजय चैहड़िया, विरेंद्र लांबा, विरेंद्र मंढ़ोली, रितेश बहल, नसीब पातवान, सतबीर चैहड़, निजी सचिव जेपी दूबे, मनीष चौधरी, विजय फोगाट, दीपक पनिहार मौजूद रहे।

रविना जाखड़ की जीत पर परिजनों को दी बधाई
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने स्पेन में हुई आईबीए यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली सुरपुरा खुर्द गांव की बेटी रविना जाखड़ के परिजनों से मिलने सुरपुरा खुर्द पहुंचे और बेटी के गोल्ड मेडल जीतने पर उनको बधाई दी। कृषि मंत्री ने कहा कि अब बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। सुरपुरा खुर्द जैसे गांव से निकलकर विश्व स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना और गोल्ड मेडल लाना अपने आप में एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने का प्रमाण है। उन्होंने गांव की दो बेटियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करते हुए 50-50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed