{"_id":"65d4e9d96279f04870042935","slug":"an-amount-of-about-rs-20-crore-will-be-spent-on-roads-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-113490-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सड़कों पर करीब 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सड़कों पर करीब 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी
विज्ञापन
बहल। प्रदेश सरकार ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 16 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बनाई जाने वाली इन सड़कों पर करीब 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राशि को मंजूर किया जा चुका है और इनके निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि लोहारू क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 16 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि शेरपुरा से मोहिला के सड़क के लिए एक करोड़ 40 लाख, सेहर से ढाणा जोगी सड़क के लिए 43 लाख, सेरला से बहल ओबरा सड़क के निर्माण कार्य के लिए 75 लाख मंजूर किए गए हैं। वहीं हसान से सिधनवा सड़क के लिए पौने 2 करोड़, ढाणी भाखरा से मोतीपुरा सड़क के लिए एक करोड़ 78 लाख, सोहांसड़ा से पथरवा लोहारू सतनाली सड़क के लिए एक करोड़ 31 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार अमीरवास से लोहारू सिवानी सड़क के लिए करीब एक करोड़, सोहांसड़ा से गागड़वास के लिए एक करोड़ 85 लाख, अमीरवास से ढिगावा मनफरा सड़क के लिए एक करोड़ 30 लाख की राशि मंजूर की गई है।