फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ambulances will also be operated

Bhiwani News: अब डायल 112 से संचालित होंगी एंबुलेंस

Tue, 05 Nov 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will also be operated
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। अब डायल 112 से एंबुलेंस भी संचालित होंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी एंबुलेंसों में टैब लगा दिए हैं। इससे एंबुलेंस सीधे पंचकूला मुख्यालय से जुड़ेगी। हालांकि एंबुलेंस के लिए डायल 112 के साथ डायल 108 पर भी सेवाएं जारी रहेंगी।

स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवा डायल 108 की सेवाओं को अब डायल 112 से जोड़ दिया गया है। इससे मरीजों को पुलिस की डायल 112 की तरह ही निकटता के हिसाब से तुरंत सेवा मिलेगी। इसी माह से लोगों को डायल 108 की जगह 112 से सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

इससे यह फायदा होगा कि मरीज को निकटता के हिसाब से जहां उसके नजदीक कोई एंबुलेंस उपलब्ध होगी, उसी एंबुलेंस से उसको तुरंत आपातकालीन सेवाएं मिलेगी।
इससे मरीज अस्पताल में जल्दी पहुंच सकेगा। यह सेवा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शुरू हो चुकी है। अब यह सुविधा भिवानी जिले के नागरिकों को भी मिलेगी। डायल 112 को पंचकूला से संचालित किया जाएगा जबकि डायल 108 को जिला मुख्यालय से संचालित किया जाता था। हालांकि अभी डायल 108 की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी लेकिन 112 की सुविधा भी आमजन को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed