{"_id":"579ba89f4f1c1bf12221e472","slug":"altrasound-hospital-facileties","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिविल अस्पताल में कराएं अल्ट्रासाउंड सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिविल अस्पताल में कराएं अल्ट्रासाउंड सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिविल अस्पताल में लंबे समय से खराब चली आ रही अल्ट्रासाउंड मशीन से शुक्रवार को सेवाएं शुरू कर दी गई। करीब सवा साल बाद अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड सेवाएं मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली। पहले दिन अस्पताल परिसर में करीब 40 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए है। सवा साल मशीन खराब रहने से मरीजों को करीब 70 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब सवा साल से चर्चा में रही है। मशीन के खराब होने पर किसी कंपनी के पास भेजा गया था। संबंधित कंपनी ने अब इस मशीन को ठीक करवाया है। मशीन के पार्ट में तकनीकी खराबी आ जाने से जर्मनी से दूसरा पार्ट मंगवाकर मशीन को शुरू किया गया है। पिछले तीन-चार दिनों से मशीन तो ठीक थी मगर रेडियोलोजिस्ट की कमी अब आड़े आ रही थी। मशीन ख्रराब रहने से चरखी दादरी, बाढड़ा, झोझू कलां, कादमा, बौंद कलां के अलावा शहर के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अस्पताल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता था जिससे काफी आर्थिक बोझ भी लोगों पर पड़ रहा था। लोगों को काफी महंगे दामों पर यह सेवा लेने को मजबूर होना पड़ रहा था। महिलाओं, बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें आ रही थीं। यह अल्ट्रासाउंड सिविल अस्पताल में सैट करने के बाद कुछ रोज पहले फिर खराब हो गई थी लेकिन अब इसे फिर से चालू कर दिया गया हैै। अब रोजाना करीब 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड तक किए जा रहे हैं।