फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Along with the team of Swachh Bharat, inspected the garbage points along with the municipal councilors

Bhiwani News: स्वच्छ भारत की टीम के साथ नगर पार्षदों के साथ किया कचरा प्वाइंटों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Along with the team of Swachh Bharat, inspected the garbage points along with the municipal councilors
शहर में कचरा प्वाइंट खत्म करने के लिए निरीक्षण करते नगर पार्षद व स्वच्छ भारत की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद अनाधिकृत कचरा प्वाइंटों को खत्म करने की योजना पर अमल कर रही है। इसी के तहत स्वच्छ भारत की टीम के साथ बुधवार को पांच नगर पार्षदों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप के साथ शहर भर में अनाधिकृत कचरा प्वाइंटों का निरीक्षण किया। जहां पर काफी गंदगी फैली हुई थी। शहरभर में करीब 10 अनाधिकृत कचरा प्वाइंटों की पहचान भी की गई, जिन्हें जल्द खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कचरा प्वांइटों पर कूड़ा डालने वालों की निगरानी के लिए भी 12 सफाई कर्मचारी तैनात किए हैं। जो यहां सुबह से देर शाम तक कचरा डालने से लोगों को रोकेंगे। इतना ही नहीं अब शहर के भीड़ भरे बाजारों और तंग गलियों में कचरा उठान के लिए भी नगर परिषद के कर्मचारी रेहड़ी या फिर टिप्पर ऑटो में पहुंचेंगे। जहां डोर-टू-डोर कचरा उठान होगा।
विज्ञापन

भिवानी शहर में 55 से अधिक कचरा प्वाइंट बने हैं, जबकि नगर परिषद के 10 से 12 कचरा प्वाइंट ही अधिकृत हैं। इनमें भी 10 कचरा प्वाइंट तो ऐसे हैं, जो स्कूल, अस्पताल व सार्वजनिक स्थलों के काफी नजदीक व भीड़ भरे बाजरों में हैं, जो आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बने हैं। वहीं शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगा रहे हैं। इन कचरा प्वाइंटों को पहले भी बंद करने के लिए नगर परिषद काफी बार कदम उठा चुका है, लेकिन इस बार इन कचरा प्वाइंटों को बंद करने के साथ-साथ इनकी निगरानी के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक कचरा प्वाइंट पर एक सफाई कर्मचारी तैनात किया गया है जो सुबह पांच बजे से लेकर देर शाम तक यहां कूड़ा डालने वालों की निगरानी करेगा और उन्हें यहां कचरा नहीं डालने देगा। अगर इसके बावजूद भी कोई व्यक्ति यहां कचरा डालता है तो उस पर नगर परिषद जुर्माना तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ये कचरा प्वाइंट जल्द होंगे बंद, कर्मचारियों की रहेगी निगरानी
1. घंटाघर गुरुद्वारा वाली गली में बना कचरा प्वाइंट।
2. घंटाघर आदर्श धर्मशाला के पास एसबीआई बैंक के पास कचरा प्वाइंट।
3. सराय चौपटा चौराहे पर बना कचरा प्वाइंट।
4. पुराना बस स्टैंड खाली जगह पर बना कचरा प्वाइंट, यहां डस्टबिन भी तैयार किया है।
5. लोहड़ चौपटा में बना कचरा प्वाइंट।
6. नया बाजार में बना कचरा प्वाइंट।
7. बर्तन बाजार चौक पर बना कचरा प्वाइंट।
8. बिचला बाजार आनंद क्लोथ के समीप बना कचरा प्वाइंट।
9. केएम स्कूल के पास बना कचरा प्वाइंट।
10. हालुवासिया स्कूल गेट के सामने बना कचरा प्वाइंट।
सरकुलर मार्ग के कचरा प्वाइंट भी होंगे खत्म
शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए शहर के मिनी रिंग रोड कहलाने वाला सरकुलर रोड पर बने अनाधिकृत कचरा प्वाइंट भी जल्द खत्म किए जाएंगे। शहर के सरकुलर रोड का सुंदरीकरण होगा। इससे पहले इस पर बने सभी कचरा प्वाइंटों को खत्म कराया जाएगा। इसकी पहचान की जा रही है वहीं इनके विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। इसके बाद नगर परिषद इन प्वाइंटों को भी खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएगा।
ये है जुर्माने का प्रावधान
शहर में कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद में जुर्माने व कार्रवाई का भी प्रावधान है। पहली बार कचरा डालने पर पांच सौ रुपये जुर्माना तय किया है। जबकि दूसरी बार कचरा डालते पकड़े जाने पर एक हजार और तीसरी बार दो हजार रुपये का जुर्माना तय है। लेकिन इसके बाद भी कचरा फैला रहा है तो सीधे एफआईआर कराने का भी प्रावधान है। लेकिन नगर परिषद ने काफी अर्से से खुले में कचरा डालने वालों पर कोई जुर्माना नहीं किया है न ही आज तक किसी पर कचरा फैलाने की एवज में एफआईआर हुई है। ऐसे में सार्वजनिक व खुले में कचरा डालने में लोग जरा भी हिचक नहीं दिखा रहे हैं।

नगर परिषद भिवानी की ओर से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। शहर के अंदर अनाधिकृत कचरा प्वाइंट खत्म किए जाएंगे। इसी को लेकर बुधवार को नगर पार्षदों व भवानी प्रताप के साथ निरीक्षण किया गया है। जहां पर करीब 12 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जो लोगों को कचरा फैलाने से रोकेंगे।
- सन्नी शर्मा, सिटी इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed