{"_id":"6855b76828cd38da340bf65c","slug":"along-with-studies-one-must-take-up-some-sport-dc-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-135775-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ किसी न किसी एक खेल को जरूर अपनाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ किसी न किसी एक खेल को जरूर अपनाएं : डीसी
Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
भीम खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योगा प्रोटोकॉल फाइनल रिहर्सल क
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी एक खेल को जरूर अपनाएं। खेल से जीवन में आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। खेल के अलावा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित रूप से योग करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से जिले में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया।
महावीर कौशिक शुक्रवार को भीम खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योगा प्रोटोकॉल फाइनल रिहर्सल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल और नगराधीश अनिल कुमार भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि योगासन एवं प्राणायाम चिकित्सा की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। योग हमारे मन को मस्तिष्क के साथ में जोड़ता है। भारत के आह्वान पर योग की महत्ता को देखते हुए पूरी दुनिया ने योग को स्वीकार किया है।
योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व नियमित रूप से योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त ने आयुर्वेद के जनक व भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फाइनल रिहर्सल का शुभारंभ किया। योग दिवस की फाइनल रिहर्सल में तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र, जिला सीआईडी इंचार्ज सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, जिला योग कॉओर्डिनेटर डॉ. संजय वैद्य, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. प्रीति, डॉ. निशा, कोच विद्यानंद, हरी स्वरूप एवं आम नागरिक शामिल थे।