फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Along with education, students get sports and transportation facilities

Bhiwani News: शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को मिले खेल व परिवहन की सुविधा

Fri, 20 Sep 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Along with education, students get sports and transportation facilities
भिवानी। चुनाव के रण में सभी वर्ग अपने-अपने मुद्दों के लिए वोट करने को तैयार है। साथ ही, वोट मांगने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के समक्ष अपने मुद्दों को रख रहे हैं। चुनाव में युवा मतदाताओं की भी अहम भूमिका है। क्योंकि युवा मतदाता नई सोच और मुद्दों को लेकर वोट करेंगे।
विज्ञापन

चुनावी चर्चा के तहत चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को कैंपस के युवाओं से चुनाव पर चर्चा की गई। युवाओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कैंपस में छात्रों के लिए शिक्षा, खेल व परिवहन से संबंधित मुद्दों पर वोट करेंगे।
विज्ञापन

छात्र मोहित बूरा, प्रवीन बूरा, जयदीप ग्रेवाल, भोलू व छात्रा मीनाक्षी, स्वाति ने बताया कि कैंपस में विद्यार्थियों के लिए एलएलबी, एमसीए के साथ-साथ पेशेवर कोर्स आरंभ होने चाहिए। इससे विद्यार्थी पास आउट होने के बाद बेरोजगार न रहे। खिलाड़ियों के लिए सही ढंग से खेल का मैदान तैयार होना चाहिए। खिलाड़ियों के लिए खेलों का सारा सामान उपलब्ध होना चाहिए। इससे कैंपस में ही विद्यार्थी खेलों की तैयारी करके पदक प्राप्त कर सकें। विश्वविद्यालय का खेलों के क्षेत्र में नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंपस के नए परिसर में आने जाने के लिए विद्यार्थियों के लिए परिवहन की सुविधा होनी चाहिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। कक्षाएं समाप्त होने पर विद्यार्थी समय पर घर पहुंच सकें। विश्वविद्यालय के लिए परिवहन व्यव्स्था बेहतर होने पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए भी अतिरिक्त समय मिल सकेगा। कैंपस में पढ़ने के लिए बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जल्द से जल्द छात्रावास की सुविधा उपलब्ध हो।

विद्यार्थियों ने कहा कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय का भवन पूर्ण रूप से तैयार हो। सभी विभागों में अध्यापकों की जितनी भी कमी है। वह पूरी होनी चाहिए। विश्वविद्यालय में पूरा स्टाफ नियमित होना चाहिए। आसपास के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में विश्वविद्यालय होने का फायदा मिलना चाहिए। ताकि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। छात्रों ने कहा कि सभी पार्टियों के प्रत्याशी जल्द से जल्द विश्वविद्यालय निर्माण पूरा करवाने का वादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed