{"_id":"62153af3c05a8666295347b7","slug":"along-with-education-practical-knowledge-is-necessary-for-the-youth-dharambir-singh-bhiwani-news-hsr6249991193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ ही युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान जरूरी : धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ ही युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान जरूरी : धर्मबीर सिंह
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में लोक कला का विशेष महत्व है। ठीक उसी तरह लोक संस्कृति का आइना युवा महोत्सव प्रादेशिक संस्कृति की विभिन्न कलाओं का संगम है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है, किसी भी देश को शिखर तक पहुंचाने में युवा अहम कड़ी का काम करते है। यह बात वैश्य महाविद्यालय में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने कही।
युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में सीबीएलयू के कुलपति डॉ. राजकुमार मित्तल, समारोह अध्यक्ष वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान शिवरतन गुप्ता, पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. दलीप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं हरियाणवी पोप सिंगर गजेंद्र फोगाट व हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू ने शिरकत की। मंच संचालन डॉ. हरिकेश, डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. वंदना वत्स एवं डॉ. रीना ने किया।
तनै कौन कहवे बहु काले की....
हरियाणवी पोप सिंगर गजेंद्र फौगाट ने हरियाणवी गीत तनै कौन कहवे बहु काले की, उड़ जाईये र कबुतर, तेरा मेरा मेल मिल ना, नौ लखा न फेल कर तेरे माथे आला टिका पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। शहीद भगत सिंह को समर्पित गीत करनी सै तो रीस करो उस भगत सिंह सरदार की प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश भर दिया। हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू ने शंख बजाकर अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। उन्होंने हरियणवी चुटकुलों एवं भारत माता के प्रति अपनी आस्था को झलकाते हुए हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी। नन्हें कलाकार पूर्व नागर ने हरियाणवी गीत थारे आणे तै बढ़ गया मान म्हारे हरियाणे का पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
चार मंचों पर मचाया कलाकारों ने धमाल
स्टेज एक पर भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरती विधाओं से ओत-पोत स्किट, हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरता एकल नृत्य, संस्कृत एकांकी के माध्यम से बच्चों में संस्कृत भाषा में अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। स्टेज दो पर समूह गीत, क्लासिक नृत्य, कथकली शास्त्रीय संगीत से ओतप्रोत इंडियन क्लासिक म्यूजिक वोकल, गिटार आदि वाद्य यंत्र ढोलक, तबला, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्टेज तीन पर संस्कृत में भाषण, संस्कृत में श्लोक उच्चारण, उर्दू व अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्टेज चार पर किसी भी विषय पर चार्ट आकृति के माध्यम से ऑन स्पॉट पेंटिंग, मिट्टी के माध्यम से कला को जीवंत करती क्ले मॉडलिंग व पोस्टर मेकिंग की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिताओं में स्किट में 6, फोक डांस शोलो में 4, एकांकी नाटक संस्कृत में 4, इंडियन क्लासिक म्यूजिक वोकल में 2, इंडियन क्लासिक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट में 2, इंडियन क्लासिक म्यूजिक नॉन इंस्ट्रूमेंट में 3, ग्रुप सोंग जनरल में 5, संस्कृत श्लोक उच्चारण की 15, कविता पाठ अंग्रेजी में 12, संस्कृत भाषण में 9, कविता पाठ उर्दू में 12 टीमों ने भाग लिया।
ये रहे जज और संचालक
स्टेज एक पर मंच का संचालन डॉ. हरिकेश व डॉ. प्रोमिला सुहाग, स्टेज दो का संचालन डॉ. वंदना वत्स, कल्पना गुप्ता, डॉ. मोनिका मित्तल व सुरुचि गुप्ता, स्टेज तीन का संचालन डॉ. रीना, डॉ. आशा नेहरा व डॉ. विपिन गुप्ता और स्टेज चार का संचालन मंगत राम, डॉ. सतबीर सिंह एवं आनंद गर्ग ने किया। जज की भूमिका में हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक, युवा कल्याण डॉ. महा सिंह पूनिया, प्रसिद्ध लोक कलाकार रामनिवास, श्रीकिया गोतान मंजर, डॉ. एसजेडएच नक्वी, डॉ. रमणीक मोहन, साक्षी सिंह अहलावत, राज किशन एवं सुरक्षा ने निभाई।
23 महाविद्यालयों की टीमों की पांच विद्याओं में होंगी 36 प्रतियोगिता
युवा समारोह के आयोजन सचिव हरिकेश पंघाल ने बताया कि युवा समारोह में सीबीएलयू से संबद्ध लगभग 23 महाविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं, 36 प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस युवा समारोह में नृत्य, संगीत, थिएटर, ललित कला और साहित्यिक विधाएं शामिल है। युवा समारोह के सह संयोजक प्रोफेसर धीरज त्रिखा एवं आयोजन सचिव डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि 36 विधाओं में विजेता प्रतिभागियों के अलावा सर्वोत्तम स्लोगन बैनर लिखने वाले महाविद्यालय को वाइस चांसलर ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सबसे ज्यादा विधाओं में जीतने वाले महाविद्यालय को ओवर आल चैंपियन ट्रॉफी और दूसरे नंबर पर रहने वाले महाविद्यालय को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
प्रथम स्टेज के समीप आपस में भिड़े छात्र, किया हंगामा
युवा महोत्सव के दौरान स्टेज प्रथम के समीप मुख्य अतिथि के आगमन के बाद अचानक कुछ छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों के बीच हंगामा होता देख कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारियों को वहां पहुंचकर बीच बचाव करना पड़ा। छात्रों की आपस में झड़प के दौरान तमाशबीन भी जुट गए। जिससे एक बार माहौल काफी गरमा-गरमी का भी बना।

युवा महोत्सव कार्यक्रम को अपने मोबाइल में कैद करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Bhiwani

जोश उमंग और उल्लास की छलांग....। युवा महोत्सव के दौरान हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के दौरान छात्रा- फोटो : Bhiwani