फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations of irregularities in road construction, Baliali villagers complain to Minister Ranbir Gangwa

Bhiwani News: सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, बलियाली के ग्रामीणों ने मंत्री रणबीर गंगवा से की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in road construction, Baliali villagers complain to Minister Ranbir Gangwa
बवानीखेड़ा। दक्ष सामुदायिक भवन के मुख्य गेट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा से बलियाली के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों पर सड़क निर्माण में धांधली करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की। ग्रामीणों ने दोनों सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग रखी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से सरदार गुरबक्श सिंह ने बताया कि बवानीखेड़ा–बलियाली–सुई रोड और जमालपुर–बलियाली रोड के निर्माण में तय मानकों के अनुरूप तारकोल (बिटुमिन) की मात्रा का उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण को अभी करीब तीन महीने ही हुए हैं लेकिन जगह-जगह स्केचिंग, जंपर और गड्ढे बन चुके हैं जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान ग्राम पंचायत बलियाली द्वारा लोक निर्माण विभाग के जेई असलम और एसडीओ सुनील कुमार को कई बार निर्माण में खामियों से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा अब तक दोनों सड़कों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं जिससे रात के समय वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि दोनों सड़कों की स्टेट विजिलेंस से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निर्माण सामग्री और गुणवत्ता की जांच श्रीराम लैब, दिल्ली से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed