फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations of fraud of Rs 45 lakh in the name of providing a shop, businessman complains to SP

Bhiwani News: दुकान दिलाने के नाम पर 45 लाख की ठगी का आरोप, व्यापारी ने एसपी को दी शिकायत

Wed, 14 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud of Rs 45 lakh in the name of providing a shop, businessman complains to SP
भिवानी। व्यापारी अंशुल लोहिया ने शहर के चार लोगों पर दुकान दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये हड़पने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंशुल लोहिया ने बताया कि विवाद सितंबर 2024 में शुरू हुआ जब उन्होंने आरोपियों से दिनोद गेट क्षेत्र में दुकान खरीदने का सौदा 2 करोड़ 25 लाख में तय किया। सौदे के मुताबिक अंशुल ने 20 प्रतिशत राशि एडवांस के रूप में 45 लाख रुपये नकद दिए थे जिसकी कच्ची पर्ची भी उन्हें दी गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के समय आरोपियों ने अपनी बात से मुकरकर कहा कि वे दुकान नहीं बेचना चाहते और जल्द ही ब्याज सहित पैसा लौटाएंगे। आरोपियों ने चतुराई से अंशुल के पास मौजूद कच्ची पर्ची वापस ले ली और उसके तुरंत बाद पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल ने कहा कि उन्होंने 25 दिसंबर 2024 को दिनोद गेट पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आरोपियों से समझौता किया। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पैसा लौटाएंगे लेकिन यह केवल पुलिस कार्रवाई से बचने का दिखावा था।

पीड़ित ने बताया कि जब वे आठ जनवरी को रुपये मांगने आरोपियों की दुकान और घर गए तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। अंशुल लोहिया ने पुलिस अधीक्षक से अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed