{"_id":"6aeb8780c658860e54001cfa","slug":"allegations-of-cutting-three-and-a-half-lakh-votes-and-creating-fake-votes-in-the-state-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159654-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रदेश में साढ़े तीन लाख वोट काटने और फर्जी वोट बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रदेश में साढ़े तीन लाख वोट काटने और फर्जी वोट बनाने का आरोप
विज्ञापन
भिवानी में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता को संबोधित करते विधायक बलराम दांगी।
भिवानी। कांग्रेस ने हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच करीब साढ़े तीन लाख वोट काटने और एक-एक नाम पर 35 से 40 फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के खिलाफ वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान शुरू करने की घोषणा की।
रोहतक रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महम विधायक एवं अभियान के जिला प्रभारी बलराम दांगी ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी और जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरुद्ध चौधरी ने की।
दांगी ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा है। अभियान के तहत कार्यकर्ता गांवों और शहर के हर वार्ड में चौपाल लगाकर जनता से संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याओं से लेकर नीतिगत मुद्दों को सड़क से विधानसभा तक उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, अशोक बुवानीवाला, कमल प्रधान, देवराज महता, दिनेश कौशिक, अनिल नेहरा, शिव कुमार चांगिया, ईश्वर प्रधान, अमन तंवर राघव और डॉ. फूल सिंह धनाना सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
दांगी ने कहा कि राहुल गांधी ने दस्तावेजों के साथ कथित वोट चोरी का मामला उजागर किया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी और अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि मौजूदा शासन में युवा, व्यापारी और कर्मचारी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान को जिले के हर घर तक पहुंचाएंगे और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेंगे।