फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations of barging into a house and assaulting occupants, as well as vandalizing a car, amidst an ongoing feud.

Bhiwani News: रंजिश में घर में घुस की मारपीट कार में तोड़फोड़ के भी आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Allegations of barging into a house and assaulting occupants, as well as vandalizing a car, amidst an ongoing feud.
कैरू। गांव देवराला निवासी शक्ति सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सुमित गिल, विकास सिंधु, राजेश, अचीन सहित 10-12 अन्य युवकों के खिलाफ तीन अगस्त की घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की, कार में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। शक्ति सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त शाम करीब 5:40 बजे चार-पांच कैंपर व अन्य वाहनों में सवार 10-12 युवक उसके खेत स्थित मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने डंडों से उसकी बलेनो कार के शीशे तोड़ दिए और कैंपर वाहन से टक्कर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने घर के कमरों के ताले तोड़े और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भाभी अनीता के गले से सोने की चेन तोड़ने तथा कार में रखे करीब पांच लाख रुपये निकालने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जाते समय आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके भाई संसार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने वीडियो फुटेज के आधार पर सुमित गिल, विकास सिंधु, राजेश, अचीन सहित अन्य युवकों की पहचान होने का दावा किया है।

पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण और उपलब्ध वीडियो फुटेज के प्रारंभिक अध्ययन के बाद कार से पांच लाख रुपये निकालने और सोने की चेन ले जाने के आरोपों को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों आरोपों का अलग से सत्यापन किया जाएगा।
कैरू पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच अजय कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed