फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations leveled against corporation employees of carrying out deliberate power cuts

Bhiwani News: निगमकर्मियों पर लगाए जानबूझकर बिजली कटौती करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations leveled against corporation employees of carrying out deliberate power cuts
एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपते नागरिक।
बहल। बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू होते ही बहल कस्बे की बिजली गुल हो गई जो 25 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हुई। बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति, निजी अस्पतालों और रोजगार पर असर पड़ा तो गुस्साए ग्रामीणों ने निगम पर जानबूझकर बिजली काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम लोहारू को ज्ञापन सौंपा और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिजली बंद रहने से जनस्वास्थ्य विभाग और निजी ट्यूबवेलों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ा जबकि कुछ जगहों पर टैंकरों से पानी मंगवाया गया। बिजली पर निर्भर निजी अस्पतालों का कामकाज भी प्रभावित हुआ और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बहल और आसपास के गांवों से काम के लिए आए लोगों को बिजली आधारित रोजगार ठप होने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ास
बुधवार रात से वीरवार तक बिजली गुल रहने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर निगम कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि वे निजीकरण के खिलाफ हैं और कर्मचारियों के साथ खड़े हैं लेकिन बिजली काटकर आमजन को परेशान करना शर्मनाक है। दूसरी ओर बिजली कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर सफाई दी कि बिजली किसी कर्मचारी ने नहीं काटी बल्कि बिजली घर में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। हड़ताल में शामिल होने के कारण वे यूनियन से बाहर जाकर फॉल्ट ठीक नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कार्यालय पहुंचे युवा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज बहल एकता युवा संगठन के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में युवा योगेश शर्मा और रितेश लाखलान के नेतृत्व में बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों ने हड़ताल के चलते बहल की बिजली काटी। युवाओं के अनुसार, कर्मचारियों ने रात 10 बजे हड़ताल शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था और करीब सवा 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरी रात कस्बे में अंधेरा रहा और वीरवार को पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी।
युवाओं ने एसडीएम मनोज दलाल और नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह से मिलकर मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ से बात करने के बाद आश्वासन दिया कि भिवानी से तकनीशियन बुलाकर अगले दो घंटे में बिजली बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।


बिजली नहीं आई तो बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे युवा
एसडीएम के आश्वासन के बाद युवाओं ने चेतावनी दी कि वीरवार को बिजली बहाल नहीं हुई तो वे लोगों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बहल बाजार बंद कर जाम लगाने और बिजली निगम कार्यालय को पूरी तरह बंद कर किसी को प्रवेश नहीं करने देने की चेतावनी दी। युवा रितेश लाखलान ने कहा कि वे बिजली कर्मचारियों के साथ खड़े थे, लेकिन आमजन को परेशानी हुई तो वे निगम के खिलाफ भी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed