फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegation of embezzlement against Bawanikheda railway station superintendent

बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ गबन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzlement against Bawanikheda railway station superintendent
बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर जांच करने पहुंची भिवानी जीआरपी पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ एक लाख 10 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस भिवानी को लिखित में शिकायत दी है। शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस बुधवार को स्टेशन पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक ने 28 मार्च के बाद रेलवे टिकटों की राशि रेलवे को जमा नहीं करवाई और उसके बाद से ही स्टेशन अधीक्षक ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं और उन्होंने बताया कि उन्हें बार-बार सूचना दी गई, किंतु उनका कोई जवाब नहीं आया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि स्टेशन मास्टर के द्वारा एक लाख 10 हजार रुपये की राशि को लेकर स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ उन्हें शिकायत दी है। शिकायत में बताया है कि 28 मार्च के बाद टिकटों की राशि रेलवे खाते में जमा नहीं करवाई गई है और स्टेशन अधीक्षक ड्यूटी से भी लगातार नदारद चल रहे हैं। एक लाख 10 हजार रुपये की राशि स्टेशन अधीक्षक द्वारा जमा नहीं करवाने पर गबन का मामला बनता है। इसको लेकर पुलिस जांच कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed