फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All three hotel operators ran the black business of prostitution.

Bhiwani News: तीनों होटल संचालक चलाते थे देह व्यापार का काला धंधा

Sat, 20 Jul 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
All three hotel operators ran the black business of prostitution.
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के सामने तीन होटलों व गेस्ट हाउस पर छापे के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आए चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि तीनों होटल व गेस्ट हाउस संचालक मिलीभगत कर देह व्यापार का धंधा चलाते थे। ये असम, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली से लड़कियों को यहां लाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। पुलिस ने दो महिलाओं और दो होटल संचालकों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा पुलिस टीम को देखकर छत के रास्ते से फरार हो गया।
विज्ञापन

दरअसल, डीएसपी मुख्यालय रमेशचंद्र की अगुवाई में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। वीरवार को तीनों ही टीमों में शामिल पुलिस ने मुलाजिमों को फर्जी ग्राहक बनाकर उन्हें 500-500 के दो नोट थमाए थे। इस दौरान फर्जी ग्राहक फोन में वीडियो भी बना रहे थे। पुलिस की एक टीम को सूर्या होटल, दूसरी टीम के फर्जी ग्राहक को ग्लैक्सी होटल और तीसरी टीम का फर्जी ग्राहक पेरिस गेस्ट हाउस में भेजा गया। तीनों ही ठिकानों पर पुलिस ने एक साथ दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस को एक होटल से असम की रहने वाली लड़की मिली, जिसे यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था। इसी तरह दूसरे होटल से दो महिलाएं मिलीं, जो एक भिवानी और दूसरी सोनीपत की रहने वाली थी। वहीं, वेस्ट बंगाल की भी एक लड़की वहां से मिली। इसी तरह तीसरे होटल से संचालक पुलिस दबिश की भनक लगते ही छत के रास्ते से फरार हो गया। उस होटल से पुलिस को दो महिलाएं मिलीं, जिनकी पहचान दिल्ली की रहने वाली महिलाओं के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जयभगवान नामक व्यक्ति उन्हें यहां लाकर देह व्यापार कराता था। फिलहाल पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियों को भी पुलिस ने बरामद किया। आरोपियों के संबंधित अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाहरी हिस्सों में चल रहा है देह व्यापार का धंधा
शहर के बाहर भी काफी संख्या में गेस्ट हाउस और होटल खुले हैं, जिनके अंदर धड़ल्ले से बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। हालांकि शहर के अंदर भी काफी ऐसी बहुमंजिला इमारत हैं, जहां पर इस तरह का अनैतिक धंधा चल रहा है। पुलिस ने दो माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने इस संबंध में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगा रही है कि आखिर ये लड़कियों को कहां से लाते थे और किन लोगों से इनके संपर्क हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-रमेशचंद्र डीएसपी मुख्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article