फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   all that glitters is not gold

Bhiwani News: असली बता अधिवक्ता को थमाया दो किलो नकली सोना, 20 लाख रुपये ठगे

Thu, 06 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
all that glitters is not gold
नकली मनके।
भिवानी। शहर के एक अधिवक्ता को नकली सोने के दो किलो मनके बेचकर उससे 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित तीन ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट कुलदीप ने बताया कि वह शहर के सेंट्रल पार्क में गया था।
विज्ञापन

पार्क के बाहर उसे एक महिला व दो लोग मिले थे। उन्होंने उससे कहा कि वे मजदूरी करते हैं। खोदाई के दौरान उन्हें सोने के मनके मिले हैं, जिन्हें वे उसे सस्ते दामों पर बेच सकते हैं। सैंपल के तौर पर दो से तीन मनके भी अधिवक्ता को थाम दिए। अधिवक्ता ने मनके की जांच कराई थी, जिसमें ये असली पाए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ उन तीनों से मिला और 20 लाख रुपये में सारे मनके खरीद कर लिए। इसके बाद जब वह इन मनकों को लेकर आभूषण की दुकान पर पहुंचा तो सभी नकली निकले। इस पर अधिवक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमित ने बताया कि आरोपियों ने अधिवक्ता को बताया कि वे यूपी के रहने वाले हैं। पुराना मकान तोड़ते समय उन्हें वहां से सोने के मनके मिले हैं, जिन्हें वे बेचना चाहते हैं। इसी लिए उसने सैंपल के मनकों की जांच के उपरांत इन्हें खरीदा था, लेकिन करीब दो किलो वजन के नकली मनके उसे थमाकर 20 लाख रुपये ठगे गए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज करने के बाद इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed