फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All seven injured in the scrap shop were discharged from the hospital.

Bhiwani News: कबाड़ की दुकान में झुलसे सभी सात घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
All seven injured in the scrap shop were discharged from the hospital.
भिवानी। शहर के बावड़ीगेट क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में आग लगने के हादसे में घायल सभी सात लोगों को शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्चों और अन्य घायलों को आवश्यक दवा और मरहम देकर घर भेजा गया है। कुछ बच्चों की त्वचा झुलसी हुई है और जख्म बने हैं जिनका घर पर ही उपचार किया जाएगा तथा संक्रमण रोकने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सर्कुलर रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पॉकेट गैस लाइटर तोड़ते समय ज्वलनशील तरल पदार्थ के कारण आग भड़क उठी थी। इस हादसे में 40 वर्षीय विक्की, 12 वर्षीय कार्तिक, 13 वर्षीय प्राची, 18 वर्षीय सलोनी, 12 वर्षीय पिल्लू, 35 वर्षीय महिला अनीता और 19 वर्षीय अंजली झुलस गए थे और उन्हें तत्काल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत अब सामान्य है। कबाड़ी की तरफ से अभी तक इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झुलसे बच्चे दुकान में काम कर रहे थे या कबाड़ लेने आए थे। आग से दुकान में लाखों रुपये का कबाड़ नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed