फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Albendazole tablets will be fed to 4.31 lakh children: Deputy Commissioner

4.31 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां : उपायुक्त

Mon, 10 Feb 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be fed to 4.31 lakh children: Deputy Commissioner
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई संबंधित विभागों के अधिकारियों
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि 19 वर्ष आयु तक के बच्चों को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने के लिए 11 से 18 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर एल्बेंडाजोल की चार लाख 31 हजार 85 गोलियां खिलाई जाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर गोलियां खिलाने का काम पूर्ण करेंगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने यह जानकारी लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने अभियान से जुड़े विभागों के कर्मियों को निर्देश दिए कि इस दौरान कोई भी बच्चा दवा लिए बगैर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोली खिलाने से पहले हाथों को स्वच्छ करें, मुंह पर मास्क या फेश कवर अवश्य रखें। इस कृमि नाशक अभियान के तहत 20 से 24 वर्ष आयु की महिलाओं को भी कवर किया जाएगा, लेकिन महिला गर्भवती व दूध पिलाने वाली माता नहीं होनी चाहिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एनीमिया का खात्मा कर बच्चों को स्वस्थ बनाना है। एल्बेंडाजोल एक ऐसी दवा होती है जो पेट के कीड़ों को खत्म कर बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. बलवान सिंह व उप सिविल सर्जन डाॅ. आशीष सांगवान ने उपायुक्त को बताया कि अभियान के तहत 20 से 24 वर्ष आयु के महिलाओं को यह गोलियां दी जाएंगी। 2 वर्ष आयु तक के बच्चों को आधी गोली और इससे अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। अगर कोई बच्चा इस अभियान के तहत दवा नहीं ले पाता है तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर से दवा प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने अभियान से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जिस बच्चे को खांसी, जुकाम या सांस लेने की समस्या है उसे यह गोली ना दें। ऐसे बच्चों को अभियान की समाप्ति के बाद कवर किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल में भेजने से पहले खाना जरूरी खिलाएं। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed