फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Akhand Bharat Mata Mandir will give the message of Indianness to the youth : Gyan Chand

अखंड भारत माता मंदिर युवाओं को देगा भारतीयता का संदेश : ज्ञानचंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Akhand Bharat Mata Mandir will give the message of Indianness to the youth : Gyan Chand
कार्यक्रम के दौरान संपूर्णानंद ब्रह्मचारी को सम्मानित करते आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति का सम्मान विदेशों में किया जाता है, जो इसकी महानता का सूचक है। वे सोमवार को यहां भारत माता सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्माण कराए जा रहा अखंड भारत माता मंदिर के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अब समय देश के लिए मरने का नहीं, अपितु जीने का है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत माता मंदिर के लक्ष्य लेकर देश का युवा आगे बढ़ेगा। यह मंदिर युवाओं को राष्ट्रीयता का संदेश देगा। उन्होंने देश की आजादी में अपने प्राण गंवाने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम अपने शहीदों के कारण ही स्वतंत्र देश के नागरिक कहलवाने का गर्व हासिल कर पाए हैं।
विज्ञापन

सात मंजिला बनेगा मंदिर
सात मंजिला मंदिर की हर मंजिल पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों के दर्शन होंगे। इसकी एक मंजिल पर शहीदों और दूसरी मंजिल पर वीरांगनाओं के बारे में जानकारी होगी। अखंड भारत माता का यह मंदिर भव्य और अद्भुत होगा, जो छोटी काशी को पूर्ण काशी का दर्जा दिलाएगा। मंदिर की सोमवार को संत-महात्माओं के सानिध्य में नींव रखी गई। कृषि मंत्री जेपी दलाल, पंचकूला से पहुंचे अग्नि अखाड़ा सचिव संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, सीबीएलयू के कुलपति प्रो. आरके मित्तल, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह, भाजपा के जिला प्रधान शंकर धूपड़, पार्षद हर्षदीप डुडेजा, शिवनारायण शास्त्री, भाजपा नेता विरेंद्र कौशिक, सुरेशपाल, संजय देवसरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में भी रामलीला का मंचन भारतीय संस्कृति का सम्मान : संपूर्णानंद ब्रह्मचारी
पंचकूला से पहुंचे अग्नि अखाड़ा सचिव संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति का सम्मान है कि हमारे देश की रामलीला को विदेशों में भी मंचन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह काल का चक्र है। जहां से शुरू होता है, वहीं पर आकर अंत होता है। उन्होंने कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का जिक्र करते हुए कहा कि जो वीर होता है, वही वसुंधरा का भोग करता है। उन्होंने भारत माता मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक ंद्रेश कुमार की भी प्रशंसा की। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अखंड भारत माता का मंदिर भारतीयता की भावना को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से अखंड भारत माता के मंदिर का निर्माण होगा।
भारत मानव नहीं, देव निर्मित : इंद्रेश
भारत माता मंदिर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार ने गीता के संदेश को भारतीयता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि देश प्रेम की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व के लिए स्मरणीय रहेगा। आज का दिन भारतीयता और राष्ट्रीयता को समर्पित रहेगा। इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत का महत्व यह है कि यही एक ऐसा देश है, जो मानव निर्मित नहीं है। भारत देव निर्मित देश है। इसीलिए इसकी पहचान राष्ट्रीय भावना के रूप में की जाती है। समारोह में महंत डॉ. अशोक गिरी महराज, महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज, महंत कालीदास, डॉ. बसंतानंद सरस्वती महाराज, महंत ओम नाथ, आयुर्वेदाचार्य दयानंद गिरी महाराज ने अपना आशीर्वाद दिया।

2007 में लिया था मंदिर निर्माण का संकल्प : माई महाराज
समारोह आयोजक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य माई महाराज ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अखंड भारत माता मंदिर बनाने का संकल्प सात जुलाई 2007 को अन्न त्याग करके लिया था। आज यह सब देखकर उनको अहसास हो रहा है कि अब उनका संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed