{"_id":"671ebbecbbfceb678901f1b4","slug":"ajit-rathi-became-the-head-and-sumer-became-the-secretary-of-the-teachers-union-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-124963-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अजीत राठी प्रधान एवं सुमेर बने अध्यापक संघ के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अजीत राठी प्रधान एवं सुमेर बने अध्यापक संघ के सचिव
Mon, 28 Oct 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई का 24वां प्रतिनिधि सम्मेलन विजयनगर स्थित अध्यापक भवन में हुआ। इसमें नए सत्र के लिए जिला कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
इसके तहत अजीत राठी प्रधान, अंजू देवी वरिष्ठ उपप्रधान, अनिल श्योराण उपप्रधान, सुमेर आर्य सचिव, अनूप सिंह कोषाध्यक्ष, रतन सांगवान संगठन सचिव, सुनील कुमार प्रचार सचिव, अनीता कुमारी ऑडिटर, कमल शर्मा कार्यालय सचिव, सत्यवान भूंगला मुख्य सलाहकार एवं राजेश सभ्रवाल जिला सलाहकार बने।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता जगरोशन ने की। राज्य संगठन सचिव सुखदर्शन सरोहा एवं जयवीर दादरी पर्यवेक्षक रहे। वरिष्ठ किसान नेता एवं कर्मचारी नेता कामरेड ओमप्रकाश ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। सुखदेव मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन
जिला कमेटी ने अपने कार्यकाल के दौरान की गई आंदोलनात्मक गतिविधियों एवं अन्य सांगठनिक कार्यों के बारे में 12 पेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वित्त रिपोर्ट के माध्यम से विगत तीन वर्ष के दौरान जिलेभर से हुई आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
दोनों रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास होने के बाद सांगठनिक संविधान के अनुसार जिला प्रधान महेंद्र सिंह की पूरी जिला कमेटी ने इस्तीफा दिया। मुख्य वक्ता रहे मास्टर जगरोशन ने बताया कि देश में निजीकरण बढ़ रहा है। इसके खिलाफ हम सभी को संगठित होकर लड़ना पड़ेगा।
सार्वजनिक शिक्षा को बचाने शिक्षक एवं स्कूलों की गरिमा के लिए आंदोलन की जरूरत है। इसलिए अध्यापक संघ की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। वहां महेंद्र श्योराण, सत्यवान भूंगला, अनिल श्योराण, संजय सैनी, राजेश मेहरिया, राजेश सभ्रवाल, विजय दहिया, कृष्णा देवी, अंजू देवी, अनीता कुमारी, संजय कुमार गौरीपुर आदि मौजूद रहे।