{"_id":"6a95d875bed6fb91a301b2c3","slug":"ajay-chautala-comes-out-in-support-of-hooda-says-everyone-has-the-right-to-protest-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156315-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हुड्डा के पक्ष में आए अजय चौटाला, बोले- सभी को विरोध का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हुड्डा के पक्ष में आए अजय चौटाला, बोले- सभी को विरोध का हक
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
भिवानी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के साथ पुलिस की बदसलूकी को गलत और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक तरीके से सभी को विरोध करने का हक है और हुड्डा भी विरोध कर रहे थे। अजय चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हालात खराब होने के बावजूद सरकार चुप है।
डॉ. अजय चौटाला पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ की पत्नी धर्मा देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने भिवानी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगन्नाथ और उनके परिवार से उनका पुराना नाता रहा है। देवीलाल के सानिध्य में जगन्नाथ राजनीति में आए थे। भिवानी में जब चौधरी बंसीलाल की फूंक से घास जलती थी तब जगन्नाथ ही एकमात्र नेता थे जो उनसे हर मोर्चे पर टकराते थे।
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में हालात खराब हैं और सरकार फिर भी चुप है। उन्होंने कहा कि इतने खराब हालात के बावजूद मुख्यमंत्री को पंजाब दौरे से फुर्सत नहीं है। देश की मौजूदा राजनीति को लेकर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि अब पूरे देश में बदलाव का समय है। युवा पीढ़ी ही बदलाव लाती है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ आंदोलन है। उन्होंने कहा कि युवा ही भाजपा को पड़ोसी मुल्कों की तरह कुर्सी से खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर भगाएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र हुड्डा के साथ पुलिस की बदसलूकी पर उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक तरीके से सभी को विरोध का हक है। वह भी विरोध कर रहे थे लेकिन जिस प्रकार से उनके साथ बदसलूकी की गई वह गलत और निंदनीय है। क्षेत्रीय पार्टियों के सांसदों और विधायकों को तोड़ने तथा क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व के सवाल पर डॉ. अजय ने कहा कि भाजपा अपना प्रयास कर रही है लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां कभी खत्म नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि लोगों का भला क्षेत्रीय पार्टियां ही कर सकती हैं।