फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   air, blow, cold

3.7 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाएं

Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
air, blow, cold
06 फोटो फसलों पर ओस की बूंदे....बारिश और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सोमवार ? - फोटो : Bhiwani
सोमवार इस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 16.7 से लुढ़ककर 11.7 डिग्री तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। मगर 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों के जनजीवन को झकझोर दिया। लोग शीतलहर से परेशान रहे। हालात ये रहे कि दोपहर के समय भी लोगों को अलाव तापते देखा गया। वहीं 16 दिसंबर को सबसे न्यूनतम तापमान का भी नया रिकार्ड बना।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद से ही तापमान लगातार गिर रहा है। मगर सोमवार को यह रिकार्ड तोड़ रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री दर्ज किया गया। जो 16 दिसंबर को पिछले पांच सालों में अब तक का सबसे कम है।
विज्ञापन

गेहूं के लिए अच्छा है मौसम
मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है और पिछले दिनों हुई बारिश और अब मौसम में बढ़ी ठंडक काफी फायदेमंद है। गेहूं, सरसों आदि फसलों के अच्छे होने की उम्मीद है। मगर लोगों को पाला पड़ने की भी चिंता सता रही है। किसान रामेश्वर, राजेश, जगदीश ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। अब मौसम फसल के अनुकूल है और किसानों को फसल ठीक होने की उम्मीद है। अगर पाला पड़ता है तो नुकसानदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक है मौसम : मौसम में बनी अत्यधिक ठंडक बुजुर्गों और बच्चों के लिए नुकसानदायक है। विशेषज्ञों की माने तो इतनी ठंड में रात के समय किसी का भी बाहर रहना, जानलेवा साबित हो सकता है। इस लिए जरूरी है कि गर्म कपड़े पहनकर चले। सांस के मरीजों के लिए भी यह मौसम घातक है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज महता ने बताया कि ठंड का अत्यधिक बढ़ना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाए जाएं। खांसी-जुकाम अगर ज्यादा समय तक रहता है तो ज्यादा नुकसानदायक होगा। इसके लिए जरूरी है चिकित्सक से संपर्क किया जाए।
16 दिसंबर को पिछले कुछ सालों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2019 11.7 8.7
2018 22 07
2017 19 6.1
2016 23.1 10.2
2015 20.2 7.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed