{"_id":"655a406edfb6aee56808e45a","slug":"agriculture-minister-visits-horticulture-excellence-center-of-gignau-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-8961-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कृषि मंत्री ने किया गिगनाऊ के बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कृषि मंत्री ने किया गिगनाऊ के बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा
Sun, 19 Nov 2023 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में कृषि मंत्री का स्वागत करते ग्रामीण ।
लोहारू। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल में रविवार को गांव गिगनाऊ के बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया। उन्होंने 25 व 26 नवंबर को आयोजित होने वाले बागवानी किसान मेले को लेकर विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सैनी व बागवानी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले किसानों को खजूर की खेती के बारे में पूरी जानकारी दी जाए, ताकि इस क्षेत्र के किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकें। उन्होंने कहा कि गिगनाऊ के बागवानी केंद्र को प्रदेश में सर्वोच्च केंद्र बनाया जाए ताकि किसान बागवानी, फल, फूल व सब्जी आदि की खेती की पूरी जानकारी लेकर इसकी खेती कर सके। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि, बागवानी की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले किसानों के लिए बैठने, जलपान, पेयजल, पार्किंग आदि की सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। किसान को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृषि मंत्री ने गांव झूंपा, गैंडावास, सिवानी का दौरा कर नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। कृषि मंत्री ने इस दौरान लोगो की समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में विकास कार्यों के बारे में ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करें ताकि उनको योजनाबद्ध तरीके से पूरा करवाया जा सकें।
विज्ञापन
बागवानी महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी पहुंचे गिगनाऊ
बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने भी रविवार को गिगनाऊ दौरा किया और इंडो इजराइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में किसान मेले की कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसान मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री जेपी दलाल करेंगे। इस मौके पर बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ आत्मप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डॉ देवीलाल, डॉ. राजेश, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. रामस्वरूप साहू उपस्थित रहे।