फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister JP Dalal spoke that govt will give all compensation of damage crop

खराब फसलों का पूरा मुआवजा देगी सरकार : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister JP Dalal spoke that govt will give all compensation of damage crop
ग्रामीणों को संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
लोहारू/बहल (भिवानी)। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू क्षेत्र में सिंचाई के लिए प्रमुख मानी जाने वाली सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी के री मॉडलिंग के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। करीब एक लाख 60 हजार फुट लंबी नहर की री मॉडलिंग होने के लोहारू क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हर खेत को पानी और सूक्ष्म सिंचाई योजना से फसलों की पैदावार में आशातीत बढ़ोतरी होगी। वे शनिवार को मंढ़ोली कलां गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों के बीच बोल रहे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि बारिश की अधिकता से खराब हुई फसलों का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल ने लोहारू क्षेत्र में जिन नहरों का निर्माण करवाया था, वे राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में करीब चार दशक से ज्यादा समय तक सूखी पड़ी रहीं। उन्होंने प्रयास किया तो प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने न केवल लोहारू की जर्जर नहरों को व्यवस्थित करने के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी, बल्कि लोहारू हलके की टेल तक पानी पहुंचाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा के लिए किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं किसान, मजदूर, गरीब सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास पर आधारित हैं। भाजपा सरकार में लोहारू हलके में सड़क, परिवहन, शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में विकास के काम करवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया और उनको पूरा समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर सरपंच मुुन्ना मंढोली, रविंद्र मंढोली, शैली मंढोली, सरपंच गजानंद अग्रवाल, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, विजय फोगाट, रितेश बहल, विकास गोकलपुरा, मनजीत पातवान, चेयरमैन राजीव श्योराण, चेयरमैन अनिल झाझड़िया, कर्मबीर चहड़िया, सतबीर चहड़, सतपाल सुधीवास, गजेन्द्र मंढोली, रामबीर मेचू, विरेन्द्र मंढोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed