फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister JP Dalal do incpection in city and order to reparing the road

टूटी सड़कें देख नाराज हुए मंत्री जेपी दलाल : अफसर बोले - सात दिन में कर देंगे ठीक, मंत्री ने कहा - तीन दिन में काम शुरू कर जानकारी दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister JP Dalal do incpection in city and order to reparing the road
शहर की सड़कों का निरीक्षण करते कृषि मंत्री जेपी दलाल व उपायुक्त आरएस ढिल्लो। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को शहर का दौरा किया। शहर की टूटी सड़कें देखकर वह नाराज हुए और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए। जहां ज्यादा दिक्कत है वहां नई सड़कें बनाई जाएं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि सात दिन में सड़कें ठीक करा देंगे। वहीं, मंत्री ने कहा कि तीन दिन में काम शुरू कर मुझे जानकारी दें। इस अवसर पर उनके साथ डीसी रिपुदमन सिंह ढिल्लो और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भिवानी पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार दोपहर एक बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। उसके बाद वे शहर के दौरे पर निकले। रेस्ट हाउस से हुडा पार्क, पुराना बस स्टैंड, महम गेट, रोहतक गेट, बावड़ी गेट, दादरी गेट, देवसर चुंगी, घंटाघर, वैश्य कॉलेज, बीटीएम चौक होते हुए वापस रेस्ट हाउस पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ विधायक घनश्याम दास सर्राफ, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व बृजपाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, कार्यकारी अभियंता राहुल चहल, कृष्ण कुमार, जेपी दुबे, रोहित सिहाग, सोनू शर्मा के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण, नेशनल हाईवे व कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसरों से बोले - क्या ये हालत तुम्हें नहीं दिखाई देती
बासिया भवन से लघु सचिवालय तक की सड़क बहुत ज्यादा खस्ताहाल हो चुकी है। मंत्री का काफिला जब सड़क पर रुका तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके परे पहुंचे अधिकारियों को मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सड़कों की खस्ताहाल क्या अधिकारियों को दिखाई नहीं देती है। अधिकारी बोले कि एक सप्ताह में सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। इस पर मंत्री ने कहा कि उनके पास केवल तीन दिन का समय है। सड़क निर्माण का काम शुरू कराकर उन्हें रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक गेट से दादरी गेट सड़क जल्द बनाने के निर्देश
वहीं, एनएचएआई अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए कि जल्द से जल्द रोहतक गेट से दादरी गेट के बीच सड़क की हालत सुधारी जाए। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि टूटी सड़कों के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बारिश का मौसम भी जा चुका है, इसलिए तुरंत काम शुरू किया जाए।

डीसी से कहा - बजट की चिंता न करो
भिवानी में नए आए उपायुक्त रिपुदमन ढिल्लो की भी जेपी दलाल ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि डीसी बहुत ही समझदार अधिकारी हैं। आते ही उन्होंने जनता से जुड़े मामलों पर काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य उपायुक्त की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed