फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister, distributed pariwar pahchan patra

कृषि मंत्री ने 20 परिवारों को दिए परिवार पहचान पत्र

Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister, distributed pariwar pahchan patra
परिवार पहचान पत्र वितरीत करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल और उपायुक्त अजय कुमार। - फोटो : Bhiwani
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र परिवार को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को इस परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा, जिससे नागरिकों को पात्रता के हिसाब से योजनाओं का लाभ स्वत: ही मिल जाएगा। मंगलवार को वे डीआरडीए सभागार में परिवार पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान सामुदायिक दूरी के चलते मात्र 20 नागरिकों को ही परिवार पहचान पत्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि इसमें परिवार की आर्थिक स्थिति या परिवार के सदस्यों की आयु, जाति, शिक्षा, रहन-सहन व संसाधनों आदि का पूरा विवरण होगा। इसी जानकारी व योग्यता के आधार पर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन, 18 साल की आयु पूरी होने पर मतदाता पहचान पत्र अनेक योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर स्वत: ही मिल पाएगा। इस पहचान पत्र के होने पर नागरिकों को योजनाओं के लाभ के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस दौरान जिला उपायुक्त अजय कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इन परिवारों को मिले पहचान पत्र
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने जाटू लोहारी से लाली देवी, मनोज देवी इंदीवाली, मनीषा प्रेम नगर, शकुंतला खरक कलां, सुनीता सिरसी, अनारो देवी कुंगड़, सुनेखा खरक कलां, नरेश शर्मा तिगड़ाना, मुकेश शर्मा घुसकानी, पृथ्वी सिंह भिवानी, बिमला देवराला, ममता खरक कलां, प्रेम देवी खरक कलां, पवन कुमार सूरपुरा कलां, संतोष देवी, राजवंती खरक कलां और मंजू देवी बहल को परिवार पहचान पत्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed