फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister, 13 positive, 2 professor

सीबीएलयू स्थापना दिवस पर पहुंचे थे कृषि मंत्री, उसी समारोह से तीन पॉजिटिव निकले

Tue, 28 Jul 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister, 13 positive, 2 professor
स्क्रीनिंग करता स्वास्‍थ्य कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
पिछले करीब 10 दिन तक नियंत्रण के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने लगा है। सीबीएलयू का 25 जुलाई को स्थापना दिवस था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल भी पहुंचे थे। सोमवार को उसी समारोह से तीन लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा है। अब समारोह में शामिल लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को डिप्टी सिविल सर्जन, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के दो असिस्टेंट प्रोफेसर, दुकानदार, बोर्ड सुरक्षा कर्मी सहित 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिससे इन संस्थाओं में भी हड़कंप मचा है। अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 767 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 60 है। अच्छी खबर यह है कि कोरोना पॉजिटिव लगातार ठीक हो रहे हैं। सोमवार को भी 13 ने कोरोना को मात दी। अब तक 711 ठीक हो चुके है। सोमवार को भी 340 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। सोमवार को फ्रेंड्स कॉलोनी, गांव टिटानी, बड़ाला, सेक्टर-13, शिक्षा बोर्ड, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय, डाबर कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, जैन चौक, सिवानी क्षेत्र के गांव गाधवा से कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिनको आइसोलेट किया गया। जिले में अब 767 कोरोना पॉजिटिव है, जिनमें से 711 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 60 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने :
- शिक्षा बोर्ड का सुरक्षाकर्मी मिला पॉजिटिव : फ्रैंडस कॉलोनी भिवानी से 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह शिक्षा बोर्ड भिवानी में सिक्योरिटी गार्ड है। इसकी कोई अन्य ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
- टिटानी का व्यक्ति मिला पॉजिटिव : गांव टिटानी से 31 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह बेरोजगार है और घर पर ही रहता है। वह 15 जुलाई को सब्जी मंडी और घंटाघर भिवानी आया था। इसकी कोई अन्य ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
- 63 वर्षीय व्यक्ति मिला पॉजिटिव : गांव बडाला से 63 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति को कैंसर और हार्ट की बीमारी भी है। यह 21 जुलाई को जिंदल अस्पताल हिसार गया था और वहां से डिस्चार्ज होकर 24 जुलाई को घर आया।
- सेक्टर-13 में दुकानदार मिला पॉजिटिव : सेक्टर 13 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी भिवानी में ही क्रोकरी की दुकान है और वह छह जुलाई को गोहाना गया था। वहां 15 दिन रुकने के बाद 22 जुलाई को वापस भिवानी आया।
- सीबीएलयू का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिला पॉजिटिव : डाबर कॉलोनी गली नंबर दो से 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और इसकी अन्य कोई हिस्ट्री नहीं है।
- असिस्टेंट प्रोफेसर मिली पॉजिटिव : चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की एक 27 वर्षीय महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनसे मिलने 14 जुलाई को एक छात्रा आई थी। जो बाद में कोरोना पॉजिटिव मिली।
- डिप्टी सिविल सर्जन हुए कोरोना पॉजिटिव : चिकित्सकों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आना लगातार जारी है। यानी कोरोना पॉजिटिव का इलाज करते-करते चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। अब एक 47 वर्षीय डिप्टी सिविल सर्जन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सिवानी और बया पर्यटन केंद्र में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे।
- सीबीएसएफ के असिस्टेंट प्रोफेसर मिले पॉजिटिव : देवीलाल कॉलोनी में रहने वाले चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के एक 33 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह यूनिवर्सिटी की ही पॉजिटिव आई असिस्टेंट प्रोफेसर के संपर्क में आए थे। एक सप्ताह पहले वह झारखंड गए।
- गाधवा गांव से महिला मिली पॉजिटिव : सिवानी क्षेत्र के गाधवा गांव से एक 32 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गृहणी है और 24 जुलाई को भिवानी से भिवानी आई थी।
- डीसी कॉलोनी की महिला मिली पॉजिटिव : डीसी कॉलोनी से 28 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 जुलाई को गुरुग्राम से भिवानी आई है।
- जैन चौक में महिला मिली पॉजिटिव : जैन चौक क्षेत्र से 50 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गृहणी है और उनसे पहले उनका बेटा पॉजिटिव आया था।
- 18 वर्षीय छात्र मिला पॉजिटिव: जैन चौक से 18 वर्षीय छात्र की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 26 जुलाई को एक पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
- पत्नी और बेटी के बाद व्यक्ति मिला पॉजिटिव : घोषियान चौक से 47 वर्षीय व्याक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दुकानदार है और उससे पहले उसकी पत्नी और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

वर्जन-
कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए केस सामने आए है। जिन्हें आइसोलेट किया गया है। सावधानी में ही बचाव है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें, बार-बार साबुन से हाथ धोते रहे। मास्क अवश्य लगाएं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed