फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agriculture and Farmers Welfare Department will give subsidy on cultivation of millet, jowar and moong.

Bhiwani News: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग बाजरा, ज्वार और मूंग की खेती पर देगा अनुदान

Sat, 06 Jul 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Agriculture and Farmers Welfare Department will give subsidy on cultivation of millet, jowar and moong.
भिवानी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत किसानों को बाजरा, ज्वार तथा मूंग की खेती पर अनुदान दिया जाएगा। बाजरा तथा ज्वार के प्रदर्शन प्लांट के लिए प्रति एकड़ 2400 रुपये व मूंग के प्रदर्शन प्लांट पर प्रति एकड़ 3600 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक विनोद फौगाट ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बाजरा तथा ज्वार के लिए एक किसान अधिकतम पांच एकड़ तथा मूंग के लिए अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ ले सकता है। अनुदान के लिए किसान को विभागीय वेबसाइट एग्रीहरियाणाडॉटओआरजी के लिंक ई-एग्री स्कीम गर्वेंस पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के पश्चात किसान के प्रदर्शन प्लांट में प्रयोग होने वाली कृषि सामग्री हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की समग्र सिफारिशों के अनुसार सरकारी, अर्ध सरकारी, सहकारी समिति या अधिकृत विक्रेता से खरीद कर रसीद संबंधित कृषि विकास अधिकारी के पास जमा करवाएगा। इसके बाद कृषि विकास अधिकारी द्वारा किसान के खेत का निरीक्षण करने उपरांत किसान को अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed