फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the strike, Saral Kendra regained its glory

Bhiwani News: हड़ताल के बाद सरल केंद्र में लौटी रौनक, 850 लोगों ने निकलवाई नकल

Tue, 06 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
After the strike, Saral Kendra regained its glory
भिवानी में ​स्थित सरल केंद्र में लगी भीड़। 
भिवानी। 15 जुलाई से हड़ताल पर चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर सोमवार से काम पर लौट आए हैं। इसके बाद सरल केंद्र में पूरे दिन रौनक लगी रही। सोमवार को 850 लोगों ने अपनी जमीन की नकल निकलवाई। हड़ताल खुलने के बाद लोगों ने आय, जाति, रिहायशी प्रमाणपत्रों समेत नकल, जमाबंदी, रजिस्ट्री जैसे जरूरी कार्य करवाए।
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर सरकार द्वारा मांगे मानने के बाद काम पर लौट आए हैं। जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र बनवाने वालों के 600 मामलों का निपटारा किया गया। आरसी पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस के 450 मामलों का निपटान किया गया। तहसील कार्यालय में भी पिछले 22 दिनों से लोगों की रजिस्ट्रियां अटकी थी। सोमवार को जिला तहसील में 120 रजिस्ट्रियां की गई हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आमजन की परेशानी को देखते हुए व सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों की छह मांगों को मानने के बाद सोमवार से कंप्यूटर ऑपरेटर काम पर लौट आए हैं। सरकार की ओर से मांगों को लागू करने के लिए 10 अगस्त का समय दिया गया है। यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उसके बाद आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से लगा रहे थे चक्कर, अब जाकर हुए काम
सरल केंद्र में पहुंची कमला, संतोष, दयावंती, रामकिशन, अजय, महावीर ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे सरल केंद्र के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें हड़ताल की वजह से लौटना पड़ता था। आज भले ही भीड़ थी, लेकिन उनके आवेदन जमा हुए हैं। किसी को रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाना था तो किसी को जाति प्रमाण पत्र, भूमि से जुड़े कार्य भी अब हुए हैं। सरल केंद्र पर पहले दिन कर्मचारियों की हड़ताल खुलने से अव्यवस्था भरा माहौल भी बना, क्योंकि लोग लाइनों में लगने की बजाए काउंटरों पर कर्मचारियों के आगे भीड़ जुटाकर खड़े रहे, जिससे कर्मचारियों को भी व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कतें हुईं।


कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल खत्म होने के बाद अब तहसील कार्यालय का कामकाज भी पहले की तरह सुचारु रूप से चलेगा। इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार से सहमति बनी है। अब ये कर्मचारी पहले की तरह ही अपनी सीटों पर बैठकर लोगों की जरूरी सेवाओं को सुचारु चलाने में अपना सहयोग देते हुए काम करेंगे। -अजय कुमार, तहसीलदार भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed