फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the father, the daughter who fell from the stairs of the civil hospital also died

पिता के बाद नागरिक अस्पताल की सीढ़ियों से गिरी बेटी ने भी तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
After the father, the daughter who fell from the stairs of the civil hospital also died
भिवानी। नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ जाने वाली सीढ़ियों से शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे गिरे पिता के बाद चार साल की बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह बाप बेटी के शवों का पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

शहर के सराय चौपटा क्षेत्र की खटीकान गली निवासी 37 वर्षीय विक्की पंवार शुक्रवार देर शाम को चार साल की बेटी को लेकर उसे खाने का सामान दिलाने के लिए घर से बाहर आया था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में विक्की ने नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ जाने वाली सीढ़ियों से नीचे अपनी चार साल की बेटी हन्नी के साथ गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन देर रात को बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह दिनोद गेट पुलिस चौकी से जांच अधिकारी ने पिता और बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बेटी हन्नी को दी मिट्टी, विक्की का किया अंतिम संस्कार
विक्की का छोटा और हंसता खेलता परिवार था। वह चार वर्षीय बेटी, दो वर्षीय बेटे और पत्नी के साथ रहता था। वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। परिजनों के अनुसार विक्की पंवार पिछले कुछ अर्से से मानसिक बीमार चल रहा था। शनिवार सुबह परिजनों ने विक्की का अंतिम संस्कार किया, वहीं चार साल की बेटी हन्नी को मिट्टी में दफना दिया। एक ही साथ बाप बेटी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने वार्डों की तरफ की सीढ़ियों से नीचे गिरने से हुई मौत मामले में बाप बेटी के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। परिजनों ने बयान दिए हैं कि विक्की मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। - रवींद्र कुमार, एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed