{"_id":"64b2d819e16ce5c8800b0816","slug":"after-the-brothers-murder-the-furnishings-of-the-room-were-scattered-by-themselves-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-2146-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाई की हत्या के बाद खुद ही बिखेरा था कमरे का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाई की हत्या के बाद खुद ही बिखेरा था कमरे का सामान
Sat, 15 Jul 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
पवन की हत्या का आरोपी सीआईए की गिरफ्त में।
भिवानी। भिवानी सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आए पवन हत्याकांड में हत्यारे भाई ने दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान राज उगले हैं। इसमें बड़े भाई पवन के हत्या आरोपी भाई सुनील ने बताया कि कमरे के अंदर सो रहे भाई की गर्दन पर उसने कुल्हाड़ी से दो बार वार किए थे। भाई की हत्या के बाद कमरे के अंदर रखा सामान भी खुद ही बिखेर दिया था कि पुलिस व ग्रामीणों को लगे कि चोरी की नियत से घर के अंदर घुसे किसी अज्ञात चोर ने हत्या की है।
पुलिस पूछताछ में सुनील ने यह भी बताया कि कुछ अर्से पहले ही उसके बड़े भाई पवन के दो लाख रुपये आए थे, जिसे उसने इन पैसों को अपने बैंक खाता में डलवा लिया था। इन पैसों को वापस लेने के लिए भी भाई के साथ आपसी झगड़ा रहता था।
भिवानी सीआईए द्वितीय के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि बापोड़ा निवासी सुनील ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि गत 27-28 जून की रात को घर में कमरे के अंदर सो रहे उसके बड़े भाई पवन की तेजधार हथियार से किसी अज्ञात ने हत्या कर दी है। इस संबंध में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार ने पवन हत्याकांड में एक आरोपी को बापोड़ा बस स्टैंड से 14 जुलाई को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मृतक पवन के छोटे भाई सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि उसके भाई के साथ घरेलू कलह रहती थी और पैसों को लेकर भी उसका भाई उसके साथ झगड़ा करता था। उसने इसी वजह से अपने बड़े भाई पवन को मौत के घाट उतार दिया। सीआईए की टीम ने सुनील की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी गांव के जोहड़ से बरामद की है। हत्या के बाद सुनील ने ही कमरे के अंदर सामान यह दिखाने के लिए बिखेरा था कि किसी ने चोरी की नियत से घर में घुसकर सुनील की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। संवाद