फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After repairing the leak, officials forgot to build the road, increasing the danger due to sinking soil.

Bhiwani News: लीकेज दुरुस्त करने के बाद सड़क बनाना भूले अधिकारी, धंसी मिट्टी से बढ़ा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
After repairing the leak, officials forgot to build the road, increasing the danger due to sinking soil.
शहर के हांसी रोड पर बासिया भवन के पास धंसी सड़क। 
भिवानी। सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा अब जनता भुगत रही है। इसका ताजा उदाहरण हांसी रोड स्थित विजय नगर कॉलोनी में देखने को मिला जहां पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करने के बाद सड़क की मरम्मत करना अधिकारी भूल गए। तीन से चार जगह जेसीबी से सड़क तोड़कर लीकेज को दुरुस्त किया गया लेकिन तोड़ी गई सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


अब बारिश के बाद सड़क की मिट्टी धंस चुकी है जिससे भारी वाहनों के फंसने और पलटने का खतरा बना हुआ है। जबकि नगर परिषद हांसी रोड के नवीनीकरण का दावा कर रही है वहीं नेशनल हाईवे (एनएच) भिवानी के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क का रखरखाव उनके अधीन है।
विज्ञापन


भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर बासिया भवन के पास हैप्पी पब्लिक स्कूल की गली के आगे पेयजल लाइन लीकेज को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सड़क तोड़ दी थी। विभाग ने सड़क तोड़ने से पहले नेशनल हाईवे भिवानी से अनुमति भी नहीं ली। कई दिन तक सड़क पर गहरे गड्ढे खुले रहे जिससे धूल-मिट्टी और हादसे का खतरा बना रहा। बाद में लीकेज ठीक कर मिट्टी डाल दी गई मगर बारिश के बाद गड्ढे की मिट्टी धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं ऐसे में आधी सड़क धंसने से वाहन फंसने और पलटने की संभावना लगातार बनी हुई है। विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने अपना काम खत्म कर सड़क अधूरी छोड़ दी जबकि सड़क का रखरखाव एनएच भिवानी के पास है। जानकारी के अनुसार तिगड़ाना मोड़ से बासिया भवन तक की सड़क एनएच भिवानी के अंतर्गत आती है। इसी मार्ग पर जूई नहर और पुलिस अधीक्षक आवास के पास बने गहरे गड्ढों को हाल ही में भरा गया था।





आंबेडकर चौक के आसपास की सड़क भी तोड़ी, अब वाहन खा रहे हिचकोले

बासिया भवन से लघु सचिवालय की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के चारों ओर की सड़क भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने लीकेज ढूंढने के दौरान तोड़ दी थी। अब यहां पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इस सड़क पर पेचवर्क कराया था लेकिन पानी की लीकेज के कारण सड़क फिर टूट गई। अब गहरे गड्ढों में वाहन फंसने से हादसे का डर बना हुआ है।








विजय नगर कॉलोनी में पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या बनी थी जिसका समाधान कर दिया गया है। विजय नगर कॉलोनी की तरफ जाने वाली पेयजल लाइन के समीप एक काफी अर्से से डेड पड़ी लाइन थी जिसकी वजह से घरों के अंदर दूषित पानी आपूर्ति में पहुंच रहा था। अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। सड़क दुरुस्त कराने के संबंध में संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है। - सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed