फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After November 26, trains will start operating from the main railway station of the city.

Bhiwani News: 26 नवंबर के बाद शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

Wed, 20 Nov 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
After November 26, trains will start operating from the main railway station of the city.
​भिवानी रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के भिवानी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते रेल सेवा को निर्धारित रूट से परिवर्तित किया गया है। इस बदलाव के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार 16 से 26 नवंबर के बीच कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं और इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित भी किया गया है।
विज्ञापन

हिसार से चलकर वाया भिवानी मुख्य रेलवे स्टेशन होकर जाने वाली ट्रेनों को बाईपास निकालकर भिवानी सिटी स्टेशन भेजा जा रहा है। इसके कारण पूरे दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भिवानी जंक्शन व सिटी स्टेशन में 5 किलोमीटर का फर्क है। इसके कारण जानकारी के अभाव में जो यात्री जंक्शन पर गलती से आ जाते हैं तो ऑटो रिक्शा चालक भी इस बात का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन

एक बार वो सवारी को भिवानी रेलवे स्टेशन लेकर आते, इसके बाद यहां किसी प्रकार की ट्रेन नहीं मिलने के कारण उसी सवारी को भिवानी सिटी स्टेशन छोड़ कर आते हैं। इस तरह से यात्रियों के जेब पर तो अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लेकिन 26 नवंबर से निर्धारित योजना के तहत मुख्य भिवानी जंक्शन से रेल सेवा शुरू हो रही है। इसके कारण यात्रियों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी जंक्शन पर वाशेबल एप्रन कार्य चलने के कारण रूट को बदला गया है। 26 नवंबर से पहले की तरह ट्रेनों को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
- कामिनी चौहान, स्टेशन अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article