फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After investigation, a case of fraud was registered against the then District Child Welfare Officer Somdat

Bhiwani News: जांच के बाद तत्कालीन जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 19 Oct 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
After investigation, a case of fraud was registered against the then District Child Welfare Officer Somdat
भिवानी।
विज्ञापन

जिला सतर्कता समिति भिवानी की जांच के बाद अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस थाना में तत्कालीन जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। उन पर बाल कल्याण परिसर में शगुन वाटिका आवंटन में भारी अनियमितता बरतते हुए गलत आवंटन किए जाने का गंभीर आरोप हैं।
इसकी वजह से समिति ने इस मामले में हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से किए जाने की अनुशंसा की है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, जिसके बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, बाल कल्याण समिति कार्यालय परिसर के पास शादी विवाह में बुकिंग के लिए शगुन वाटिका का लीज पर आवंटन किया गया था। इस मामले में उपायुक्त ने जिला सतर्कता समिति भिवानी से इस मामले की जांच कराई थी। सितंबर माह में सतर्कता समिति ने अपनी जांच की और जांच के दौरान शगुन वाटिका से संबंधित दस्तावेज और आवंटन से जुड़े पूरे मामले में नियमों के विरुद्ध आवंटन किया गया। जिस समय ये आवंटन हुआ उस समय सोमदत्त खुंडिया भिवानी में जिला बाल कल्याण अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदंडों के बिना शगुन वाटिका दिए जाने के कारण हुए नुकसान की भरपाई भी संबंधित जिला बाल कल्याण अधिकारी से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, उपायुक्त कार्यालय में शिकायत की गई थी। इसकी जांच उपायुक्त ने जिला सतर्कता समिति को सौंपी थी। इसी जांच की रिपोर्ट समिति ने प्रशासन को सौंप दी। इसमें तत्कालीन जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया पर शगुन वाटिका आवंटन में अनियमितता साबित हो गई। जिसके उपरांत आरोपी अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। इसके बाद वीरवार को सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी में आरोपी तत्कालीन बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed