फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After four decades, Bawanikheda-Bhurtana road will be reconstructed, the road will be built at a cost of two crore 35 lakh

Bhiwani News: चार दशक बाद बवानीखेड़ा–भुरटाना मार्ग का होगा नवनिर्माण, दो करोड़ 35 लाख की लागत से बनेगी सड़क

Sat, 21 Jun 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
After four decades, Bawanikheda-Bhurtana road will be reconstructed, the road will be built at a cost of two crore 35 lakh
बवानीखेड़ा से भुरटाना मार्ग। 
बवानीखेड़ा। कस्बावासियों की करीब 40 वर्षों से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है। बवानीखेड़ा–भुरटाना संपर्क मार्ग का दो करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से नवनिर्माण होने जा रहा है। यह कार्य हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार सुबह साढ़े नौ बजे बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के हाथों किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब चार दशक से यह संपर्क मार्ग केवल कच्चा रास्ता ही रहा है। एक बार भी इसका पक्का निर्माण नहीं हो सका। गांव भुरटाना से कस्बा बवानीखेड़ा को जोड़ने वाला यह मार्ग बारिश के मौसम में कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों को पैदल चलना तक दूभर हो जाता है और वाहन फंस जाते हैं। अब इस मार्ग का पक्का निर्माण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि भुरटाना गांव के लोगों को कस्बे से सीधा और तेज संपर्क भी मिलेगा। ग्रामीणों के लिए यह एक बड़ी राहत की बात है।
विज्ञापन


आज होगा शुभारंभ, संतों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शुरू होगा कार्य
सड़क निर्माण के शुभारंभ अवसर पर डेरा बाबा रामरूप से महंत बाबा गुमान दास, डेरा बाबा सोमारपुरी से बाबा कैलाश गिरी और डेरा बाबा जरनानाथ के महंत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के तकनीकी अधिकारी, नगरपालिका बवानीखेड़ा के पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed