{"_id":"6633e6267faf21dc060e12d1","slug":"after-bumper-arrival-of-165-lakh-quintals-government-procurement-of-mustard-now-stopped-wheat-procurement-also-put-on-hold-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116900-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साढ़े 16 लाख क्विंटल की बंपर आवक के बाद अब सरसों की सरकारी खरीद बंद, गेहूं की खरीद पर भी लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साढ़े 16 लाख क्विंटल की बंपर आवक के बाद अब सरसों की सरकारी खरीद बंद, गेहूं की खरीद पर भी लगा ब्रेक
Fri, 03 May 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले में साढ़े 16 लाख क्विंटल की बंपर आवक के बाद अब सरसों की सरकारी खरीद बंद हो गई है। वहीं भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद पर भी ब्रेक लग गया है। खरीद एजेंसी के अधिकारियों की मानें तो अधिकांश गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं अब उठान पर जोर है।
सरसों की उठान में ही अभी एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है, क्योंकि जो सरसों एजेंसी खरीद कर चुकी है। अभी उसके खुले में ही ऊंचे ढेर पड़े हैं, जिसकी भराई तक नहीं हो पाई है। ऐसे में कब तक उठान होगी कुछ कहा नहीं जा सकता।
भिवानी की चारा मंडी में किसानों की सरसों की आवक तो हुई लेकिन सरकारी खरीद बंद रही। सरकारी एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि अब सरकार की तरफ से सरसों खरीद को लेकर कोई निर्देश नहीं है। वहीं सरसों के वाहन लेकर पहुंचे किसानों को गेट पास भी नहीं मिले। यही हाल भिवानी की अनाज मंडी का रहा। जहां गेहूं की आवक तो लगातार हो रही है, मगर सरकारी खरीद बंद है। वहीं खरीद एजेंसी की मानें तो भिवानी अनाज मंडी में अब तक दो लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। जबकि उठान अभी एक लाख से भी कम का हुई है। सरसों और गेहूं से मंडियां अभी भी अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
गेहूं की अधिकांश आवक हो चुकी है। अब थोड़ी बहुत खरीद करना ही बाकी है। अब दो दिन गेहूं की खरीद नहीं होगी, जबकि तेजी से उठान कराई जा रही है। करीब सप्ताह भर में मंडी से गेहूं की उठान करा दी जाएगी।
-खाद्य निरीक्षक उमेद सिंह, इंचार्ज भिवानी अनाज मंडी खरीद एजेंसी।