फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After a two-day holiday, a crowd of two thousand patients gathered in the OPD of the District Civil Hospital.

Bhiwani News: दो दिन के अवकाश के बाद जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी दो हजार मरीजों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
After a two-day holiday, a crowd of two thousand patients gathered in the OPD of the District Civil Hospital.
शहर के मेडिकल कॉलेज में लगी  मरीजों की भीड़।
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को दो दिन के अवकाश के बाद मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आम दिनों में जहां ओपीडी में औसतन 1200 से 1300 मरीज पहुंचते हैं वहीं छुट्टी के बाद मंगलवार को करीब दो हजार मरीज उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचे। ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की चार लंबी कतारें लगी रहीं जबकि डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को डेढ़ से दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे मरीजों में अधिकतर पुराने मर्ज का इलाज कराने वाले थे वहीं मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से ही ओपीडी विभाग की पंजीकरण खिड़की पर मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी जबकि ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक निर्धारित है। पंजीकरण खिड़की पर महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज सामान्य रोग, ईएनटी और त्वचा रोग से संबंधित रहे। नजला, जुकाम, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा, कान में संक्रमण और गले में दर्द के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। बारिश के बाद जिले में नजला और गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने का असर ओपीडी में साफ दिखाई दिया। आमतौर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रहती है, लेकिन मंगलवार को इसके उलट वहां अपेक्षाकृत कम मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कान में दो दिन से दर्द हो रहा था। अस्पताल बंद था। गांव में ही मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर खा रहा था लेकिन आराम नहीं हो रहा था। इसलिए आज ओपीडी खुलने के बाद यहां जांच करवाने के लिए आया हूं। आज भीड़ ज्यादा है। अभी नंबर आया नहीं है। पहले पर्ची कटवाने में समय लग गया। अब यहां इंतजार कर रहा हूं। - रामबीर कुमार।

गले में दर्द के साथ जुकाम की समस्या है। इसलिए ओपीडी में आया था। मैं पहली बार आया हूं, लेकिन यहां तो भीड़ ज्यादा है। अभी पर्ची तो बनवा ली है। देखता हूं कितने समय में नंबर आएगा। -सतीश।

पेट में दर्द हो रहा है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच करवाने के लिए बोला है। लेकिन पहली बार यहां आए हैं तो पता नहीं चल रहा कि कहां कौन सी जांच होगी। अभी किसी ने बताया है कि पुरानी बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड होता है। सुबह दस बजे से यहां बैठे थे तब जाकर नंबर आया है। -विद्या।



लगातार दो दिन अवकाश रहने के बाद अस्पताल की ओपीडी में औसतन ज्यादा मरीज आते हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में ओपीडी लग रही हैं जहां मरीजों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed