{"_id":"682e10583eb2ab5c8d04ed3d","slug":"after-53-years-the-work-of-consolidation-started-in-jui-khurd-and-bichli-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134401-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 53 साल बाद जूई खुर्द व बिचली में चकबंदी का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 53 साल बाद जूई खुर्द व बिचली में चकबंदी का काम शुरू
Wed, 21 May 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
जुई में हवन के साथ चकबंदी का कार्यक्रम शुरू करते ग्रामीण।
जूई। जूई खुर्द व जूई बिचली में 53 साल पहले कब्जा नहीं लेने के चलते रद्द हुई चकबंदी का काम बुधवार को दोबारा से शुरू हो गया। जूई बिचली सरपंच अवन लाम्बा व जूई खुर्द सरपंच अनिल रापड़िया की अगुवाई में खेवट नंबर एक भूप सिंह यादव के खेत में ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर यज्ञ किया गया।
दोनों गावों के लगभग ठोला के ग्रामीण इस मौके पर इस ऐतिहासिक कार्य के गवाह बने। मशीन मालिक की ओर से चकबंदी का काम दो साल में पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर दादी मसानी मंदिर सेवा समिति ने सवा मन लड्डू का प्रसाद वितरित किया।
जूई बिचली सरपंच प्रतिनिधि अवन लाम्बा, जूई खुर्द सरपंच प्रतिनिधि अनिल रापड़िया ने डीसी भिवानी से मांग करते हुए कहा कि दोनों गांवों की चकबंदी का काम शुरू हो गया है। दोनों गावों के जमीनी रिकॉर्ड में बहुत ज्यादा गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे में एसीईओ, गिरदावर, पटवारी को जूई में ही स्थायी तौर पर बैठाया जाए। ताकि पीड़ित ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके।
विज्ञापन
चकबंदी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया जाए कि वो ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत निपटारा करें, ताकि चकबंदी का काम सुचारू रूप से चल सके। अधिकारियों के रहने, बैठने की जगह का काम पंचायत करने को तैयार है।