फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After 40 years, water was released in Bhariwas canal but officials could not reach the tail

Bhiwani News: 40 साल बाद छोड़ा भारीवास नहर में पानी मगर टेल तक नहीं पहुंचा पाए अधिकारी

Fri, 27 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After 40 years, water was released in Bhariwas canal but officials could not reach the tail
भारीवास माइनर पर खड़े डिस्ट्रीब्यूटर नहर के एसडीओ अशोक यादव व अन्य। 
जूई। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की बनाई नहर को 40 वर्ष बाद फिर जीवन देने की आस शीर्षक के तहत अमर उजाला में छपी खबर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए वीरवार को भारीवास माइनर में पानी छोड़ा। मगर पानी को टेल तक नहीं पहुचा पाया।
विज्ञापन

जेसीबी मशीन, कर्मचारी, अधिकारियों के लाख जतन पर भी नहर के मध्य तक ही पानी ले जा सके। इसी प्रयास में नहर टूट गई तो पानी बंद करवा उसे दुरुस्त किया गया। फिर दोबारा पानी खोल प्रयास किया पर विफल रहा। मौके पर पहुंचे सिंचाई अधिकारियों ने कहा राज्य तकनीकी कमेटी से फरवरी 2023 में भरिवास माइनर व सब माइनर अप्रूव हो चुकी है। अब सिर्फ बजट का इंतजार है। बजट मिलने के बाद सीमेंट कंक्रीट की नहर बनने से ही सुजाना जोहड़ तक पानी पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से इस नहर का बजट जल्दी मंजूर करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



किसानों ने नहर में मिट्टी डाल कही रास्ता बनाया तो कही चूहों ने बिल बना किया डैमेज

1977 में बनी भारीवास माइनर व सब माइनर की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि नई बनने पर ही टेल तक पानी पहुंचाया जा सकता है। बुधवार को अमर उजाला में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक यादव व जेई दीपक कुमार अपने चार बेलदारों व जेसीबी मशीन लेकर कुडल डिस्ट्रीब्यूटर हेड पर पहुंचे और भारीवास माइनर में पानी छुड़वाया। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी आधे रास्ते तक ही पानी पहुंच पाया। किसानों ने नहर को तोड़ दूसरी साइड जाने के रास्ते बना लिए। आंधियों से पेड़ टूट नहर में पड़े हैं। चूहों ने जगह-जगह नहर में बिल बना लेने से नहर लीकेज हो रही है। इसको दोबारा से लेवल लेकर सीमेंट की बनने के बाद ही नहर के टेल तक पानी पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर अप्रूव हो चुकी, बजट का इंतजार : अशोक यादव
कुडल डिस्ट्रीब्यूटर नहर के एसडीओ अशोक यादव ने बताया कि नहर में 40 साल बाद पानी छोड़ा गया था। नहर की हालत ज्यादा खराब हो चुकी है। टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया। पीछे से नहर टूट जाती है। सिंचाई विभाग की राज्य तकनीकी कमेटी द्वारा फरवरी 2023 में अप्रूव हो चुकी है। बजट मिलते ही इसको सीमेंट की बनवा जुई सुजाना जोहड़ तक सीमेंट का पाइप दबा पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed