फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After 40 days, schools are bright, leaving mobile and studying on the blackboard

40 दिन बाद स्कूलों में रौनक, मोबाइल छोड़ ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
After 40 days, schools are bright, leaving mobile and studying on the blackboard
नर्सरी से नौंवी कक्षा तक के स्कूल खुलने पर स्कूल की और बढ़ते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पहली से नौंवी तक स्कूल वीरवार को खुल गए हैं। 40 दिन के बाद विद्यार्थियों ने मोबाइल स्क्रीन की जगह ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाई की। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी। हर कोई अपने दोस्तों से मिलकर हंसी मजाक करने में लगा रहा। वीरवार को जिले में पहली से कक्षा नौवीं तक 111511 विद्यार्थी हैं, जिनमें से वीरवार को 20511 यानी 18.42 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इनमें से सबसे अधिक विद्यार्थी लोहारू खंड में पहुंचे, जबकि बहल में सबसे कम विद्यार्थी आए।
विज्ञापन

पहले सर्दी की छुट्टियों फिर कोरोना के संक्रमण के चलते सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया था। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार वीरवार को नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए। पहले दिन बच्चों को स्कूल में छोड़ने के लिए अभिभावक भी साथ में आए। स्कूलों में कोरोना सुरक्षा नियमों की व्यवस्था देख। स्कूलों में भी सैनिटाइजर के छिड़काव के बाद ही अभिभावकों व विद्यार्थियों को प्रवेश करवाया। स्कूलों में कोरोना से बचाव की पूरे बंदोबस्त दिखे। अधिकतर स्कूलों में उचित सामुदायिक दूरी की व्यवस्था थी। इसके अलावा कमरों में बच्चों को सामुदायिक दूरी के साथ बैठाया गया। सामाजिक दूरी के लिए स्कूलों के बरामदे और बाहर पेंट से गोले बनाकर गए थे।
विज्ञापन

रजिस्टर में दर्ज किए नाम और तापमान:
स्कूलों में प्रवेश द्वार पर ही अलग से बैंच लगाए हुए थे, जहां पर प्रत्येक विद्यार्थी के नाम, कक्षा, रोल नंबर, पिता का नाम और तापमान की जांच की रिपोर्ट दर्ज की है। यह जांच प्रत्येक दिन की जाएगी, ताकि संक्रमण का खतरा टला रहे। साथ ही जिन विद्यार्थियों को खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण है, उन्हें स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन बातों का रखा विशेष ध्यान:
- मास्क के साथ ही हुआ विद्यार्थियों और स्टाफ का प्रवेश।
- उचित सामुदायिक दूरी नियम का हुआ पालन।
- प्रत्येक विद्यार्थी और स्टाफ को किया सैनिटाइजर।
- तापमान जांच।
- अभिभावकों के सहमति पत्र की आकलन।
- कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र।
---
निदेशालय ने जारी की नई गाइडलाइन:
- विद्यालय का समय अध्यापकों के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा, जबकि विद्यार्थियों के लिए सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक का रहेगा।
- प्रत्येक विद्यार्थी को मध्याहन भोजन घर से लेकर आना होगा, मीड डे मील के तहत दिया जाने वाला सूखा राशन पहले की तरह ही वितरित किया जाएगा।
- ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी, तो जो बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते है वे घर रहकर ऑनलाइन पढ़ सकेंगे।
- अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य।
- कोई भी स्कूल विद्यार्थियों को उपस्थिति के लिए बाध्य नहीं कर सकता।
खंड अनुसार विद्यार्थियों की जानकारी
खंड कुल विद्यार्थी उपस्थित
बवानीखेड़ा 14767 3335
बहल 6779 749
भिवानी 46645 4914
कैरू 10325 1656
लोहारू 9969 5218
सिवानी 6502 3009
तोशाम 16524 1670
कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से बंद स्कूलों को वीरवार को खोला गया है। स्कूल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। पहले दिन कम ही बच्चे स्कूल पहुंचे है। उम्मीद है धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। अभिभावकों की सहमति पत्र के साथ ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। - रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

फोटो: 11
स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों का जांचा तापमान
बवानीखेड़ा। बीके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानी खेड़ा में लॉकडाउन के बाद शिक्षा विभाग के आदेशानुसार खोला गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक समिति ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित प्रबंध किए गए। विद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों के तापमान की जांच की गई व हाथों को सैनिटाइजर किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य विजय जांगडा ने बताया कि विद्यालय पूरी तरह से शिक्षा विभाग के आदेशों का पालन करते हुए खोला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed