{"_id":"66886b77e2cef79bba0c76b4","slug":"after-23-years-on-the-orders-of-the-court-the-administration-took-possession-of-37-acres-of-land-of-paluwas-gram-panchayat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119731-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 23 साल बाद अदालत के आदेश पर प्रशासन ने 400 करोड़ कीमत की पालुवास ग्राम पंचायत की 37 एकड़ भूमि पर दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 23 साल बाद अदालत के आदेश पर प्रशासन ने 400 करोड़ कीमत की पालुवास ग्राम पंचायत की 37 एकड़ भूमि पर दिलाया कब्जा
Sat, 06 Jul 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 23 के नजदीक गांव पालुवास की करीब 400 करोड़ कीमत की 37 एकड़ भूमि पर अदालत के आदेश पर ग्राम पंचायत को कब्जा दिलाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस मौके पर भिवानी के खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी सोमबीर कादियान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे वहीं भारी पुलिस बल भी इस दौरान तैनात रहा। ग्राम पंचायत की ओर से महिला सरपंच व पंच भी कब्जा कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। देर शाम तक पंचायत की भूमि पर बनी बहुमंजिला इमारत व संपत्ति पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई जारी रही।
गांव पालुवास की भूमि पर पूर्व विधायक शशीरंजन परमार ने दो कॉलेज व एक स्कूल का बहुमंजिला भवन का निर्माण किया था। काफी सालों तक ग्राम पंचायत के साथ इस भूमि को लेकर विवाद चला। करीब 23 साल बाद हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सोमबीर कादियान की अगुवाई में कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस का अमला ग्राम पंचायत की 37 एकड़ भूमि में बने भवन पर ग्राम पंचायत को कब्जा दिलाने के लिए पहुंचा। इस दौरान ग्राम पंचायत पालुवास के पंचायत प्रतिनिधि व महिला सरपंच पूजा भी मौजूद रहीं। शहर के सेक्टर 23 से सटी ग्राम पंचायत पालुवास की बाबा लठियाला जोहड़ के समीप करीब 37 एकड़ भूमि को लीज पर लिया गया था।
इस लीज को बाद में ग्राम पंचायत ने ही न्यायालय में चुनौती दी थी। 23 साल तक मामला अदालत में चला। करीब चार माह पहले ही हाई कोर्ट का ग्राम पंचायत के हक में फैसला आया था। जिसके बाद प्रशासन ने इस जगह को ग्राम पंचायत के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की है। शहरी दायरे में आ चुकी ग्राम पंचायत की ये बेशकीमती भूमि है। जिसकी कीमत करीब 400 करोड़ आंकी जा रही है वहीं इस जगह पर दो कॉलेज और एक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। ये संस्थान संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय से संबंधित हैं, ऐसे में इनकी कब्जा कार्रवाई को लेकर भी प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कार्रवाई दिलाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्राम पालुवास पंचायत की करीब 37 एकड़ भूमि के संबंध में हाई कोर्ट का फैसला करीब चार माह पहले पंचायत के पक्ष में आया हुआ है। अब ग्राम पंचायत को जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश पर कब्जा कार्रवाई दिला रहा है। इस संपत्ति से मिलने वाली आमदनी गांव के विकास में इस्तेमाल की जाएगी। ये संपत्ति ग्राम पंचायत की है।
-पूजा, सरपंच पालुवास।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत पालुवास की करीब 37 एकड़ भूमि पर कब्जा कार्रवाई दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।
-सोमबीर कादियान, बीडीपीओ भिवानी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट