फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After 23 days of marriage, marriage of a desolate married woman, husband died in a road accident

शादी के 23 दिन बाद ही उजड़ा विवाहिता का सुहाग, पति की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
After 23 days of marriage, marriage of a desolate married woman, husband died in a road accident
मृतक नवीन की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शादी के 23 दिन बाद ही नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम साढ़े सात बजे भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव धनाना के पास घुसकानी मोड़ पर हुआ। युवक भिवानी शहर में दूध बेचकर अपने घर लौट रहा था। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मुंढाल पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव धनाना द्वितीय निवासी 58 वर्षीय सुल्तान ने बताया कि वे पांच भाई और दो बहनें हैं। सबसे बड़ा मौजीराम, उससे छोटा बलराज, उससे छोटा दलबीर और इससे छोटा मैं और सबसे छोटा अजीत है। छोटे भाई अजीत के तीन बच्चे थे। दो लड़की नीलम और प्रवीन और 22 वर्षीय लड़का नवीन। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे भतीजा नवीन भिवानी में दूध बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर घुसकानी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने नवीन को कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुंढाल पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी सतपाल मौके पर पहुंचे और हालातों का मुआयना किया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक नवीन के चाचा कमल व फूल सिंह ने बताया कि नवीन की मां की बचपन में ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसके पिता अजीत ने दोनों बहनों व नवीन का पालन-पोषण किया। नवीन और उसकी छोटी बहन प्रवीन की एक ही साथ शादी हुई थी। नवीन की शादी 14 नवंबर को उचाना जिला जींद के कावछा गांव निवासी मोनिका के साथ हुई थी, जबकि बहन प्रवीन की शादी अगले ही दिन 15 नवंबर को हो गई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुश था, क्योंकि लंबे अर्से बाद घर में खुशियां आई थीं। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। नवीन रोजाना की तरह ही भिवानी में दूध बेचकर घर लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और इसी के साथ पूरे परिवार के सपने और खुशियां भी पलभर में बिखर गईं। नवेली दुल्हन मोनिका का सुहाग उजड़ गया तो दो बहनों ने अपना इकलौता भाई खो दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं
घुसकानी मोड़ के समीप सड़क हादसे की सूचना मिली थी। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के ताऊ सुल्तान की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचसी राजपाल, जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed