फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After 18 years, the Urban Development Authority felt pity for the condition of the residents of the sector.

18 साल बाद शहरी विकास प्राधिकरण को सेक्टर वासियों की हालत पर आया तरस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
After 18 years, the Urban Development Authority felt pity for the condition of the residents of the sector.
भिवानी। सेक्टर-13 के प्लॉट धारकों से वसूले गए अधिक रुपयों की वापसी शुरू हो गई है। 18 साल बाद शहरी विकास प्राधिकरण ने अपनी गलती सुधारी है। आवंटियों की लड़ाई अब मुकाम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

ये बात दी भिवानी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा ने संपदा अधिकारी से राशि भुगतान का पत्र मिलने के बाद सेक्टर वासियों से बातचीत में कहीं। रामकिशन शर्मा ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2000 से पहले सेक्टर-13 के प्लॉट धारकों से प्लॉट की ऐवज में अधिक रुपयों की वसूली की गई थी। अधिक राशि वापस दिलवाने की मांग को लेकर दी भिवानी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन संघर्ष कर रही थी। वर्ष 2004 में स्थानीय न्यायालय ने अधिक वसूले गए रुपयों को वापस करने का निर्देश दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब से कई बार कष्ट निवारण समिति की बैठक में व वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत भवन में आयोजित खुला दरबार में भी यह मुद्दा उठ चुका है। बीते 15 जुलाई को पंचायत भवन में आयोजित हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री के समक्ष भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। मंत्री के समक्ष संपदा अधिकारी प्रतिनिधि ने 15 दिन में वसूली गई अधिक राशि वापस दिए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद संपदा अधिकारी की तरफ से रामकिशन शर्मा को राशि वापस दिए जाने पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

------
सेक्टर वासियों ने किया सम्मानित
शहरी विकास प्राधिकरण के इस फैसले के बाद सोमवार को सेक्टर-13 में रामकिशन शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सेक्टर वासियों ने इस जीत को रामकिशन शर्मा के संघर्ष की जीत बताया। इस अवसर पर डॉ. फूल सिंह, ताराचंद, धर्मपाल वैद, रामधन जांगड़ा, राजेंद्र जोगपाल, जगदीश सरपंच कुंगड़, रामधन जांगड़ा, डॉ. फूल सिंह, धर्मपाल वैद, ताराचंद, ओमप्रकाश पोपली, नरेश जैन, रमेश जैन, सुरेश कटारिया, डॉ. सतबीर, ओमप्रकाश दिनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed