{"_id":"625481c2f873cc7ae81437ae","slug":"advocates-provide-right-direction-to-the-society-chautala-bhiwani-news-hsr6288889137","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं अधिवक्ता : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं अधिवक्ता : चौटाला
विज्ञापन
भिवानी न्यायालय की गोल्डन जुबली पर सबसे बुजुर्ग अधिवक्ता अजीत सिंह तंवर को सम्मानित करते बिजली ?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सबसे प्रबुद्ध वर्ग में शामिल हैं। अधिवक्ता समाज को सही दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुभव बहुत मायने रखता और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास उनका अनुभव होता है, जो कि युवा अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शन का काम करता है।
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला बार के लिए 21 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बार के 26 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का गहरा व पवित्र रिश्ता होता है। अदालतों द्वारा दिए गए निर्णय आने वाले समय के लिए जिला और प्रदेश की अदालतों के निर्णयों के आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता लोगों की राय को निर्धारित करने में भी अहम रोल अदा करता है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास बहुत अनुभव होता है और युवा अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए। बिजली मंत्री ने कहा कि हमारे देश की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर करती है, लेकिन हमें खेती के नवीनतम तरीकों को अपनाना होगा, जिसमें पशुपालन, झींगा पालन व बागवानी शामिल हैं।
इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बिजली मंत्री ने बार में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया, जिनमें पूर्व प्रधान अजीत सिंह तंवर, रामनिवास शर्मा, गोपी राम वशिष्ठ, रामचंद्र गौड़, सोहनलाल मक्कड़, सुंदर सिंह तंवर, रामकुमार धांगड़, प्रेम सिंह ओला, हरि प्रकाश शर्मा, हरिओम, बलजीत सिंह तंवर, सुखपाल तंवर, ओमप्रकाश मुदगिल, सीबी यादव, भारत भूषण जैन, जगत सिंह तंवर, डीडी अग्रवाल, अशोक शर्मा, महीपाल सिंह तंवर, जगत सिंह ढुल, अविनाश सरदाना, चंद्रप्रकाश तंवर, निहाल सिंह शर्मा, सतबीर सिंह, ठा. विक्रम सिंह तंवर, ठा. रामकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट की मांग
कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने अपने हाथ खड़े कर चंडीगढ़ और एसवाईएल पर हरियाणा के हक का प्रस्ताव पारित किया और हरियाणा के लिए अलग से हाईकोर्ट की भी मांग की, जिससे न्यायिक अधिकारियों में प्रदेश का पूरा हक मिल सके।
प्रधान ने रखीं बार की समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने बार की तरफ से मांगपत्र रखा। उन्होंने बार परिसर में पुस्तकालय का आधुनिक तरीके से नवीनीकरण करने, वर्चुअल सुनवाई के लिए एलईडी व अन्य उपकरण, चैंबर्स के लिए घरेलू बिल, वकीलों के लिए अलग से आवासीय कॉलोनी, बार परिसर में लाइटों की व्यवस्था, चैंबर्स की मरम्मत करनवाने, बार प्रधान के लिए कार्यालय का निर्माण करवाने, वाईफाई की सुविधा करवाने, उपभोक्ता फोरम को यहां पर स्थानांतरित करने व जगह की चार्ज वसूली को माफ किए जाने आदि प्रमुख मांगें रखीं। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संदीप बुढेड़ा ने किया। इस दौरान बार प्रधान पिलानिया ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, बार के सचिव संजय तंवर, उपप्रधान संजय सोनी, सहसचिव अरविंद सिंगला, धीरज सैनी, अरविंद बैराण, प्रिया लेघा, मुकेश गुलिया, हरेंद्र भालोठिया, अमित ढुल, कृष्ण मलिक, नरेंद्र पंघाल, पवन परमार, सुधीर खनगवाल मौजूद रहे।