फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocates' online amount will be matched

Bhiwani News: बार चुनाव के लिए शपथ पत्र देने वाले अधिवक्ताओं की ऑनलाइन राशि का होगा मिलान

Fri, 17 Jan 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocates' online amount will be matched
भिवानी। बार चुनाव के लिए शपथ देने वाले अधिवक्ताओं की ऑनलाइन जमा कराई गई राशि का मिलान किया जा रहा है। हालांकि शनिवार को बार के समक्ष 1,705 अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र जमा कराए थे। कुछ अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र देने के साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा कराया था।
विज्ञापन

ऐसे अधिवक्ताओं की राशि का शपथ पत्र के साथ मिलान किया जा रहा है। इसके बाद अधिवक्ताओं की सूची सोमवार को बार कोंसिल के पास भेज दी जाएगी। इसके बाद ही बार चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। शुक्रवार को बार कार्यालय में अधिवक्ताओं के शपथ पत्रों के साथ बार की वार्षिक शुल्क राशि के भुगतान का भी मिलान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता दिनभर शपथ पत्रों की जांच में जुटे रहे। हालांकि बार चुनाव कराने के लिए सोमवार को ही कोंसिल के समक्ष चुनाव कमेटी सदस्यों की भी सूचना भेजी जाएगी। जिसके बाद ही चुनाव कमेटी का गठन होगा। बार प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि बार चुनाव में जिन अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा करा दिया है। उनकी सूची कोंसिल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed