{"_id":"66de4595e7597d4b4f042706","slug":"advocates-extended-strike-till-14-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-122806-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने 14 तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने 14 तक बढ़ाई हड़ताल
Mon, 09 Sep 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जींद डीएसपी गीता जाखड़ को सस्पेंड कर गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय बैठक जींद में आयोजित हुई। इसमें जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने हिस्सा लिया। बैठक में 14 सितंबर तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला बार एसोसिएशन जींद के प्रधान एवं अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करने वाली आरोपी डीएसपी को सस्पेंड कर गिरफ्तार करने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि डीएसपी को सस्पेंड व गिरफ्तार करने तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। अधिवक्ताओं की हड़ताल 6 दिन और बढ़ा दी गई है, जिसके तहत 9 से 14 सितंबर तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
पिलानिया ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि हड़ताल के दौरान अधिवक्ता पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी केस नहीं लड़ेंगे। साथ ही नोटरी पब्लिक और शपथ आयुक्त पुलिस अधिकारियों के किसी भी हलफनामे को सत्यापित नहीं करेंगे, जिसमें उच्च न्यायालय या किसी अन्य न्यायालय में दायर किए जाने वाले हलफनामे भी शामिल हैं। पिलानिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त विधायक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन के प्रयोजनों के लिए आवश्यक हलफनामों को अधिवक्ताओं द्वारा सत्यापित भी नहीं किया जाएगा। हड़ताल के दौरान अदालत में उपस्थित पाए जाने वाले किसी भी अधिवक्ता पर बार एसोसिएशन द्वारा जुर्माना भी लगाया जाएगा।