फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocates await the proposed new chambers

Bhiwani News: खत्म नहीं हो पा रहा अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित नए चैंबर्स का इंतजार

Mon, 04 Nov 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Advocates await the proposed new chambers
लघु सचिवालय परिसर ​भिवानी का मुख्य गेट। 
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स की दरकार है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन में 2,860 अधिवक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है, लेकिन इनके बैठने के लिए सिर्फ 453 चैंबर्स ही उपलब्ध हैं, जबकि बाकी अधिवक्ता या तो वरिष्ठ अधिवक्ता के चैंबर्स में बैठ रहे हैं या फिर खुले में तख्त लगाकर अपना काम कर रहे हैं जबकि एक खंड के ऊपर 90 अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स का निर्माण भी प्रस्तावित है।
इसके लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। इसका अनुबंध होना बाकी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) से भी पत्राचार किया जा रहा है।
जिले में अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें 2,860 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जो नियमित रूप से वकालत कर रहे हैं। इन अधिवक्ताओं के लिए सबसे बड़ी समस्या चैंबर्स की कमी है। चैंबर्स के अभाव में इन अधिवक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बार की तरफ से नए चैंबर्स का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। इसके बाद 90 नए चैंबर्स की प्रक्रिया शुरू की गई थी। फिलहाल सत्र न्यायाधीश ने लोनिवि को पत्र भेजकर पूछा है कि ए खंड के ऊपर नए चैंबर्स निर्माण संभव है या नहीं। लोनिवि की रिपोर्ट के बाद ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नए चैंबर्स बनने पर वकीलों को बैठने की जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed