फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admissions in ITI will be till 24th August

Bhiwani News: पहले आओ पहले, पाओ मुहिम के तहत आईटीआई में 24 अगस्त तक होंगे दाखिले

Sun, 18 Aug 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Admissions in ITI will be till 24th August
भिवानी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जैसे-जैसे दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे विद्यार्थियों की गिनती भी लगातार बढ़ती जा रही है। 24 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। इससे आईटीआई में विद्यार्थियों के भीड़ देखने को मिल रही है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश अपना दाखिला नहीं करवा पाए थे। उनके लिए दाखिला पोर्टल फिर से खोला गया था।
विज्ञापन


दरअसल, आईटीआई में दाखिलों के लिए विद्यार्थियों के आग्रह पर दाखिला पोर्टल फिर से ओपन करवाने किया गया था। इसमें ऑनलाइन विद्यार्थियों ने आवेदन किया और अब ओपन काउंसिलिंग द्वारा विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट पोर्टल खोलकर दाखिला दिया जा रहा है। सभी आईटीआई में लगभग इलेक्ट्रीशियन, कोपा, आरएसी रस जैसी ट्रेड की सभी सीटें भर चुकी हैं। अब जो रिक्त बची हुई सीटें हैं। उसके लिए विद्यार्थियों में मारामारी हो रही है। विद्यार्थियों की ज्यादातर कोशिश यही है कि मनपसंद ट्रेड में ना सही मगर किसी भी ट्रेड में दाखिला हो जाए।
विज्ञापन

आईटीआई में आलम यह है कि जो सीटें भर चुकी है। उसके लिए भी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हुए हैं। परंतु अब उनके पास आईटीआई की तरफ से यह विकल्प दिया जा रहा है कि जो ट्रेड की सीटें खाली है उनमें ही उनका दाखिला मिल सकता है। अन्यथा उनका दाखिला नहीं हो सकता। आईटीआई में वह विद्यार्थी ज्यादा दाखिले ले रहे हैं, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है। क्योंकि यहां पर दाखिला लेने से एक तो उन्हें बस का पास मिल जाता है और दूसरा कोचिंग के लिए भी समय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed