फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admission process started in Rajiv Gandhi women college

Bhiwani News: राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में दाखिला की प्रक्रिया हुई शुरू

Thu, 16 May 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Rajiv Gandhi women college
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय।
भिवानी। परीक्षा खत्म हो चुकी है और विद्यार्थियों का रिजल्ट भी आ गया है। अब 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी आगे की पढ़ाई करने के लिए ऐसे कॉलेज की तलाश में है जहां पर उन्हें हर सुविधा के साथ अच्छी पढ़ाई मिल सके। इसके अलावा उनके मनपसंद कोर्स भी उस कॉलेज में उपलब्ध हो जहां पर उन्होंने दाखिला करवाना है।
विज्ञापन

सत्र 2024 -25 में दाखिला को लेकर राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में आठ कोर्साें में 1260 सीटों पर छात्राओं के दाखिले होंगे। दाखिले की प्रक्रिया और सीटों की सूचना भी सूचना पट्ट पर विद्यार्थियों को मिलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर त्रिलोकचंद ने बताया कि महाविद्यालय में दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। 5 से लेकर 19 जून तक सभी महाविद्यालय के फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


इस प्रकार से हैं कॉलेज में कोर्स और सीट



कोर्स का नाम- सीटों की स्थिति
बीए - 640 सीटें
बीकॉम - 180 सीटें
बीएससी (नॉन मेडिकल) फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री - 120 सीटें
बीएससी (नॉन मेडिकल) फिजिक्स, मैथ, कंप्यूटर साइंस- 90 सीटें

बीसीए - 120 सीटें
एमकॉम - 40 सीटें
एमएससी (कंप्यूटर साइंस)- 50 सीटें
पीजीडीसीए - 20 सीटें


आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
1) आधार कार्ड।

2) दसवीं प्रमाण पत्र।

3) 10वीं 12वीं प्रमाण पत्र।

4) डोमिसाइल प्रमाण पत्र।

5) गैप ईयर सर्टिफिकेट।

6) जाति प्रमाण पत्र।

7) लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो।

8) इनकम सर्टिफिकेट जो 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

9) चरित्र प्रमाण पत्र।

10) ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

11) बैंक खाता के पासबुक की फोटो कॉपी।

12) माइग्रेशन सर्टिफिकेट।

13) अगर कोई विद्यार्थी ईवीएस में अपना फार्म भरता है तो उसके लिए ईवीएस सर्टिफिकेट चाहिए।

14) फैमिली आईडी।

15) एनएसएस।
कॉलेज में नए शिक्षा सत्र के दाखिला की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कतें न हो और विषय चयन को लेकर किसी भी तरह की कोई जिज्ञासा अगर विद्यार्थी लेकर आता है तो उसका समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. त्रिलोकचंद, प्राचार्य, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article